सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai mayor election voting February 11 Nominations date 7 feb BJP shinde Shiv Sena alliance strong position

मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय: आज होगा नामांकन, 11 फरवरी को वोटिंग, भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Fri, 06 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय हो गई है। आज प्रत्याशियों का नामांकन होगा और 11 फरवरी को मतदान। बीएमसी चुनाव में भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन बहुमत के साथ मजबूत स्थिति में है। मेयर पद इस बार सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। आइए इस चुनाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mumbai mayor election voting February 11 Nominations date 7 feb BJP shinde Shiv Sena alliance strong position
सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई नगर निगम में मेयर पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मेयर पद के लिए नामांकन आज दाखिल किए जाएंगे और मतदान 11 फरवरी को होगा। हाल ही में हुए बीएमसी चुनाव के नतीजों के आधार पर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना गठबंधन बढ़त में दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार के नाम का आधिकारिक एलान नहीं किया है।

Trending Videos


क्या है चुनाव का गणित?
227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगर पालिका के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को 89 सीटें मिली हैं। उसके सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिलीं। दोनों को मिलाकर कुल 118 सीटें बनती हैं, जो बहुमत के आंकड़े 114 से ज्यादा है। इस वजह से गठबंधन मेयर पद जीतने की मजबूत स्थिति में माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी दलों की स्थिति

  • उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को 65 सीटें मिलीं।
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को छह सीटें मिलीं।
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट को एक सीट मिली।
  • कांग्रेस को 24 सीटें मिलीं।
  • एआईएमआईएम को आठ सीटें मिलीं।
  • एनसीपी अजित पवार गुट को तीन सीटें मिलीं।
  • समाजवादी पार्टी को दो सीटें मिलीं।
  • दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर आए।


ये भी पढ़ें-  'दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा', इस्लामाबाद आत्मघाती हमले पर भारत ने PAK को दिखाया आईना


मेयर पद महिला के लिए आरक्षित
राज्य के शहरी विकास विभाग द्वारा पिछले महीने निकाली गई लॉटरी के आधार पर इस बार मुंबई का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है। इसका मतलब है कि सभी दलों को महिला उम्मीदवार ही मैदान में उतारनी होगी। इससे उम्मीदवार चयन को लेकर दलों के भीतर मंथन तेज हो गया है।

भाजपा की तैयारी और शक्ति प्रदर्शन
भाजपा ने चुनाव से पहले संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के एक नवनिर्वाचित पार्षद ने बताया कि सभी पार्षदों को शनिवार सुबह 10 बजे दक्षिण मुंबई स्थित बीएमसी मुख्यालय पहुंचने को कहा गया है। उन्हें भगवा रंग के कपड़े पहनकर आने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को भाजपा ने बीएमसी मुख्यालय में मिले अपने नए कार्यालय में पूजा भी की, जिसमें कई नवनिर्वाचित पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नौ साल बाद बना नया बोर्ड
बीएमसी में यह चुनाव नौ साल बाद हुआ है। पिछला कार्यकाल खत्म होने के बाद 7 मार्च 2022 से बीएमसी आयुक्त राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के रूप में काम देख रहे थे। बीएमसी देश की सबसे अमीर नगर निकाय मानी जाती है। वर्ष 2025-26 के लिए इसका बजट 74,450 करोड़ रुपये तय किया गया है, जो कई छोटे राज्यों के बजट से भी ज्यादा है। ऐसे में मेयर चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed