सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Mira Road Clash Tension Erupts Over Goats Kept for Eid Al-Adha Sacrifice in Housing Society

Mumbai: मीरा रोड में बकरीद से पहले बवाल, बकरों की कुर्बानी को लेकर सोसायटी में भिड़े दो गुट; पुलिस बल तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 26 May 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी में ईद उल अजहा पर बकरों को रखने को लेकर विवाद बढ़ गया। दो पक्षों में झड़प के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Mumbai Mira Road Clash Tension Erupts Over Goats Kept for  Eid Al-Adha Sacrifice in Housing Society
मीरा रोड में दो गुटों के बीच झड़प। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई के मीरा रोड इलाके में ईद उल अजहा से पहले उस समय तनाव फैल गया, जब एक हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला पूनम क्लस्टर सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां कुछ स्थानीय निवासियों ने परिसर के अंदर बकरों को रखने का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।



इसके बाद एक हिंदु संगठन के कार्यकर्ता ईद-उल-अजहा के लिए वहां रखे गए बकरों का विरोध करने के लिए पूनम क्लस्टर सोसायटी में एक सुअर ले आए। इस घटना से सोसाइटी में रहने वाले कुछ परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। मामला बढ़ने के बाद बकरों को सोसाइटी परिसर से बाहर निकाल दिया गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

  कैसे शुरू हुआ विवाद?
मामला तब शुरू हुआ जब बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए मुस्लिम पक्ष द्वारा सोसाइटी में एक बकरा शेड बनाया गया। इसका कुछ हिंदू संगठनों और सोसाइटी के स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम को शिकायत भी दर्ज कराई।

शिकायत के बाद, सोमवार (25 मई) की दोपहर नगर निगम ने उस शेड को हटा दिया। इसके बावजूद, आरोप है कि मुस्लिम पक्ष द्वारा फिर से उसी स्थान पर बकरा शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद कुछ हिंदू संगठन वहां एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। बीती रात शेड को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद और फिर हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed