Mumbai: मीरा रोड में बकरीद से पहले बवाल, बकरों की कुर्बानी को लेकर सोसायटी में भिड़े दो गुट; पुलिस बल तैनात
मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी में ईद उल अजहा पर बकरों को रखने को लेकर विवाद बढ़ गया। दो पक्षों में झड़प के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के मीरा रोड इलाके में ईद उल अजहा से पहले उस समय तनाव फैल गया, जब एक हाउसिंग सोसायटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला पूनम क्लस्टर सोसायटी का बताया जा रहा है, जहां कुछ स्थानीय निवासियों ने परिसर के अंदर बकरों को रखने का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
#WATCH | Maharashtra: A clash broke out between two groups outside Poonam Cluster Society in Mumbai’s Mira Road, where tensions prevail over having goats inside society premises for sacrifice during the festival of Eid Al-Adha. https://t.co/XSvPq4RxAY pic.twitter.com/ch6M60puVE
विज्ञापन— ANI (@ANI) May 26, 2026विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
मामला तब शुरू हुआ जब बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए मुस्लिम पक्ष द्वारा सोसाइटी में एक बकरा शेड बनाया गया। इसका कुछ हिंदू संगठनों और सोसाइटी के स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम को शिकायत भी दर्ज कराई।
शिकायत के बाद, सोमवार (25 मई) की दोपहर नगर निगम ने उस शेड को हटा दिया। इसके बावजूद, आरोप है कि मुस्लिम पक्ष द्वारा फिर से उसी स्थान पर बकरा शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके बाद कुछ हिंदू संगठन वहां एकत्र हो गए और विरोध करने लगे। बीती रात शेड को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर विवाद और फिर हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गई।