{"_id":"699ee8e54339f8e6a0081f9a","slug":"mumbai-police-refused-to-file-fir-in-baramati-plane-crash-rohit-pawar-says-our-suspicion-growing-stronger-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बारामती विमान हादसे की FIR दर्ज करने से पुलिस का इनकार, रोहित पवार बोले- शक गहराता जा रहा है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बारामती विमान हादसे की FIR दर्ज करने से पुलिस का इनकार, रोहित पवार बोले- शक गहराता जा रहा है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) 28 फरवरी से पहले घातक दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर सकती है। वहीं, कुछ हलकों में चिंताएं जताई गई हैं कि दुर्घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है। रोहित पवार ने कहा कि गुरुवार को उनके चाचा अजीत पवार से प्यार करने वाले सभी लोग एफआईआर दर्ज कराने के लिए बारामती तालुका पुलिस स्टेशन जाएंगे।
रोहित पवार
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बुधवार को दावा किया कि मुंबई पुलिस ने बारामती विमान हादसे के संबंध में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस इनकार ने दुर्घटना के आसपास के संदेह को और गहरा कर दिया है। बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु हो गई थी।
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि सरकार और सरकारी तंत्र किसी को संरक्षण देते हुए प्रतीत हो रहे थे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों को उड़ान भरने से रोकने का निर्देश दिया। इस कंपनी का विमान 28 जनवरी को बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Death Case: 'मराठी माणूस की ताकत दिखाएंगे', अजित पवार की मौत के मामले में क्यों भड़के रोहित पवार?
ऑडिट टीम को मिलीं संचालन में कई खामियां
लियरजेट 45 विमान (VT-SSK) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमानन नियामक ने वीएसआर वेंचर्स का एक विशेष सुरक्षा ऑडिट करने का आदेश दिया था। ऑडिट टीम ने विमान की उड़ान योग्यता, हवाई सुरक्षा और उड़ान संचालन के क्षेत्र में अनुमोदित प्रक्रियाओं के कई अनियमितताएं देखीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रोहित पवार ने दावा किया, 'अजीतदादा के विमान दुर्घटना के संबंध में उचित कार्रवाई की प्रतीक्षा करते हुए कल डीजीसीए की रिपोर्ट आई, जिसमें कहा गया है कि यह दुर्घटना वीएसआर कंपनी की लापरवाही के कारण हुई थी।'
रोहित पवार का दावा- पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
हालांकि, इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण उन्होंने पार्टी के एमएलसी अमोल मितकारी, इदरीस नाइकवाड़ी और विधायक संदीप क्षीरसागर के साथ दक्षिण मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन जाकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: NCP नेता ने अजित पवार के विमान हादसे पर उठाए सवाल, पूछा- क्या पायलट सुमित आत्मघाती हमलावर थे?
उन्होंने दावा किया कि जब उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उनके आवेदन को केवल औपचारिकता के रूप में स्वीकार कर लिया।
एनसीपी (एसपी) विधायक ने कहा, 'पुलिस के आचरण ने विमान दुर्घटना को लेकर हमारे संदेह को और भी बढ़ा दिया है। विपक्ष और सत्ताधारी दोनों दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की मांग के बावजूद अगर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की मांग को नजरअंदाज कर रही है, तो यह महाराष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।'
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन