गुड़ी पड़वा से पहले फडणवीस सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा: तीन फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता; जानें कब मिलेगा
महाराष्ट्र सरकार ने गुड़ी पड़वा से पहले अपने कर्मचारियों और पात्र स्टाफ का महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ाकर 58% कर दिया। संशोधित डीए इस महीने से नकद मिलेगा। जुलाई-अक्तूबर 2025 का बकाया मार्च 2026 में गुढी पड़वा पर और नवंबर 2025-जनवरी 2026 का अलग आदेश से जारी होगा।
विस्तार
महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा त्योहार से पहले फडणवीस सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। इसके तहत राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और अन्य पात्र स्टाफ का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का फैसला किया है। वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि डीए में 3 फीसदी की वृद्धि करके इसे 58 प्रतिशत कर दिया जाएगा और यह जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।
जायसवाल ने अपने बयान में इस बात पर भी जोर दिया कि संशोधित डीए इस महीने से नकद भुगतान के रूप में मिलेगा। जुलाई 2025 से अक्तूबर 2025 तक का बकाया मार्च 2026 में गुढी पड़वा के अवसर पर दिया जाएगा। वहीं, नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक का बकाया अलग आदेश के जरिए जारी किया जाएगा। बता दें कि इस फैसले से महाराष्ट्र के लगभग 5.16 लाख राज्य कर्मचारी और लगभग 8.72 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़ें:- CDS: 'बदलते स्वरूप में सशस्त्र सेनाओं को तकनीक आधारित युद्ध की ओर बढ़ना चाहिए', जनरल अनिल चौहान का बयान
डीए की नई व्यवस्था और भुगतान
- नया डीए जुलाई 2025 से नकद भुगतान में मिलेगा।
- जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक के डीए का अतिरिक्त भुगतान मार्च 2026 में गुढ़ी पड़वा के अवसर पर दिया जाएगा।
- नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के डीए का अतिरिक्त भुगतान अलग आदेशों के तहत जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Goa: गोवा में शिक्षा क्रांति की शुरुआत, केजरीवाल ने ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन कर छात्रों को सौंपी डिजिटल ताकत
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.