फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Statistical Institute Bill, Bankers' Books Evidence Bill likely to be introduced in Lok Sabha on Monday

Parliament: कल मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत, पेश होंगे दो अहम विधेयक; क्या है सरकार की तैयारी?

Sun, 02 Aug 2026 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Aug 2026 06:15 PM IST
सार

Parliament: मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते में सरकार कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है। लोकसभा में भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक समेत कौन-कौन से बिल पेश होंगे। जानिए रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Indian Statistical Institute Bill, Bankers' Books Evidence Bill likely to be introduced in Lok Sabha on Monday
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस दौरान सरकार अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। लोकसभा में दो विधेयक पेश करने और एक अन्य विधेयक को पारित कराने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


कौन से बिल लोकसभा में होंगे पेश?
लोकसभा में भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 और बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम, 2026 को पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। एजेंडे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अतिरिक्त अनुदान मांगों को लेकर बयान देना भी शामिल है।
विज्ञापन


नीट विवाद पर क्यों हो रहा हंगामा?
मानसून सत्र में नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ी विपक्ष की मांगों को लेकर लगातार हंगामा और सदन की कार्यवाही स्थगित होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीयूष गोयल ने किया दावा: 'PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल गांधी'; जेन-जी और पेपर लीक पर क्या बोले?

कौन से अन्य विधेयक लाने की तैयारी?
सूत्रों के मुताबिक, सरकार आने वाले सप्ताह में लोकसभा में 'विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम संशोधन विधेयक' पेश कर सकती है।

सरकार जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कराने की भी कोशिश करेगी। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed