पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai s Deadly Rain Chawl tree and grill collapse eight die in accidents as downpour wreaks havoc

मुंबई की जानलेवा बारिश: कहीं गिरी चॉल, कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत, बरसात ने बरपाया कहर

Mon, 06 Jul 2026 05:54 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 06 Jul 2026 05:54 AM IST
सार

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कई गंभीर हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। मानखुर्द में एक बहुमंजिला चॉल का हिस्सा ढहने से कई लोगों की मौत हुई, जबकि पेड़ और इमारत की ग्रिल गिरने की अलग-अलग घटनाओं में भी जानें गईं। शहर में भारी वर्षा के कारण उड़ान संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहा और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी।

विज्ञापन
Mumbai s Deadly Rain Chawl tree and grill collapse eight die in accidents as downpour wreaks havoc
मुंबई में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock

विस्तार

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना ही नहीं, फुटपाथ पर एक इमारत पर लगी ग्रिल गिरने से भी एक शख्स की मौत हो गई। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दक्षिण मुंबई में 51 मिमी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 72 मिमी और 71 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शाम के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ गई और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, खराब मौसम के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी एक घंटे के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन




मुंबई में भरभराकर गिरी चॉल, छह की मौत
मुंबई में रविवार रात भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला चॉल ढह गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में एक और व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उसे निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत कई एजेंसियों की टीमों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरुष को शताब्दी अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा रात करीब 8:30 बजे मंडाला इलाके में हनुमान मंदिर के पीछे जनता नगर स्थित चॉल नंबर-5 में हुआ।

शख्स पर गिरी ग्रिल
नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के असिस्टेंट कमिश्नर सहदेव येडवे ने बताया, "रविवार शाम करीब 6:30 बजे, दीवार के साथ लगी एक ग्रिल फुटपाथ पर गिर गई। वहां से गुजर रहा एक युवक इसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस बिल्डिंग के स्ट्रक्चरल ऑडिट के लिए 2025 का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन मालिक ने उसे नजरअंदाज कर दिया।"

पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत
एक सप्ताह के भीतर पेड़ गिरने की तीसरी बड़ी घटना में रविवार को कुर्ला इलाके में भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंदावाला की मौत हो गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12:40 बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाड़ा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास हुआ। उन्हें मलबे से निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चला रहे 18 वर्षीय युवक की पेड़ की शाखा गिरने से मौत हो गई थी। इससे पहले 30 जून को चेंबूर में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।


अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों के दौरान लगातार बारिश, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। बीएमसी ने बताया कि उसे पेड़ या शाखाएं गिरने की 203 शिकायतें, शॉर्ट सर्किट की आठ घटनाएं और मकान या दीवार गिरने की 15 शिकायतें मिलीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed