सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mundra port drugs haul ED raids in Delhi Hindi news Updates money laundering investigation 2021 case

Mundra Port Drugs Case: मुंद्रा ड्रग्स केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 24 Jun 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के मुंद्रा बंदरगाह ड्रग्स मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली में करीब पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में कारोबारी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार के परिसर भी शामिल हैं। 

Mundra port drugs haul ED raids in Delhi Hindi news Updates money laundering investigation 2021 case
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को 2021 के मुंद्रा बंदरगाह ड्रग्स मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में दिल्ली में छापेमारी की। यह जानकारी अधिकारियों के मुताबिक है। 

हरप्रीत सिंह तलवार के परिसर में भी छापेमारी
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित लगभग पांच परिसरों को केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच के दायरे में लाया है। इसमें दिल्ली स्थित व्यवसायी हरप्रीत सिंह तलवार उर्फ कबीर तलवार और कुछ अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं। दिल्ली में लोकप्रिय नाइट क्लब चलाने वाले तलवार को अगस्त 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही गुजरात उच्च न्यायालय की ओर से जमानत दिए जाने के बाद वह हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
देश की सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी में से एक मामले में, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन काम करने वाली प्रवर्तन एजेंसी राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.डी) ने सितंबर 2021 में गुजरात के कच्छ जिले स्थित मुंद्रा बंदरगाह से करीब 2,988.21 किलोग्राम अफगानी हेरोइन जब्त की थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed