Puducherry CM Oath: एन रंगासामी ने ली पुदुचेरी के सीएम पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री
पुदुचेरी में अनुभवी नेता एन रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ भाजपा और एआईएनआरसी के एक-एक नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो अन्य नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
रंगासामी के साथ एनडीए (NDA) गठबंधन के दो अन्य प्रमुख नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भारतीय जनता पार्टी के ए नमस्सिवयम शामिल हैं। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु में शपथ ली। वह आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे पुदुचेरी के एन्क्लेव 'यानम' का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष भी मंच पर मौजूद रहे।
#WATCH | All India N.R. Congress (AINRC) leader N. Rangasamy takes oath as the Puducherry CM
Puducherry LG K. Kailashnathan administered the oath of office to N. Rangasamy. BJP National President Nitin Nabin also attended the oath ceremony. pic.twitter.com/OHVEjh51i4 — ANI (@ANI) May 13, 2026
क्या बोले मंत्री ए नमस्सिवयम?
शपथ ग्रहण के बाद पुडुचेरी के नवनिर्वाचित मंत्री ए नमस्सिवयम ने कहा, 'हम जनता की सेवा में हैं। सभी योजनाएं जारी रहेंगी और हम नई योजनाएं भी शुरू कर रहे हैं। हम पुडुचेरी का बेहतरीन विकास करेंगे। आने वाले दिनों में और मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने पर हमारे नेताओं से चर्चा की जाएगी।'
इस नई सरकार का गठन 9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद हुआ है। इन चुनावों में एआईएनआरसी और भाजपा के गठबंधन (NDA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया और सत्ता बरकरार रखी। चुनाव प्रचार के दौरान रंगासामी की जन-कल्याणकारी छवि और केंद्र की भाजपा सरकार के साथ तालमेल को मुख्य मुद्दा बनाया गया था। चुनाव जीतने के बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिक रूप से रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। रंगासामी पुदुचेरी की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक माने जाते हैं। पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना उनकी लोकप्रियता का दर्शाता है।
पीएम मोदी ने एन रंगासामी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। रंगासामी ने पांचवीं बार राज्य की कमान संभाली है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रंगासामी एक अनुभवी और कुशल प्रशासक हैं। उन्होंने पुडुचेरी के विकास को नई मजबूती दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जनता की भलाई के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
Congratulations to Thiru N. Rangasamy Ji on taking oath as Puducherry's Chief Minister. He has made a mark as an experienced and effective administrator who has strengthened Puducherry's growth journey. Looking forward to working with him for the people's well-being. My best…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2026
पीएम मोदी ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले ए. नमशिवायम और मल्लाडी कृष्ण राव को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि ये मंत्री पुडुचेरी की प्रगति को रफ्तार देंगे और लोगों का जीवन आसान बनाएंगे। हाल ही में हुए चुनावों में एनडीए ने जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.