फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nagpur physical abuse case accused take medicine before kidnapping

नागपुर: लड़की की किडनैपिंग के बाद आरोपी ने कामोत्तेजक दवाओं का ओवरडोज लिया था, घर से यौन उपकरण बरामद

Fri, 07 Aug 2026 09:26 AM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

नागपुर में यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के घर से कामोत्तेजक दवाएं बरामद की हैं। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Nagpur physical abuse case accused take medicine before kidnapping
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागपुर में 16 वर्षीय एक नाबालिग से यौन क्रूरता और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को नागपुर पुलिस ने आरोपी के ठाणे स्थित घर में सर्च ऑपरेशन किया। उसी में पुलिस ने आरोपी के बेड रूम से सर्जिकल ब्लेड और कई यौन उपकरण बरामद किए हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि बेडरूम से मिले ये सामान मामले की जांच में अहम कड़ी हैं। इससे पहले पुलिस नागपुर के उस किराए के फ्लैट से भी कामोत्तेजक गोलियां, स्प्रे, चाकू, हथकड़ी, रस्सी, चमड़े की बेल्ट, हवा वाला बिस्तर और अन्य सामान जब्त कर चुकी है, जहां पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया था।
विज्ञापन


आरोपी और पीड़िता एक ही अस्पताल में भर्ती
इस सनसनखेज वारदात का एक और अहम पहलू यह है कि आरोपी और पीड़िता दोनों इस समय नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। एक ओर 12वीं की छात्रा चाकू के गहरे घावों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद स्त्री रोग वार्ड में इलाज करा रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसके वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


आरोपी ने जेल में मांगी विशेष सुविधाएं
पुलिस के मुताबिक, ठाणे निवासी आरोपी ने हिरासत के दौरान विशेष सुविधाओं की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसने देर रात लॉक-अप के भीतर अपना सिर और चेहरा दीवार तथा फर्श पर कई बार पटका, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की हालत खराब
मेडिकल जांच में उसकी आंख की हड्डी में फ्रैक्चर और दिल के आसपास हवा जमा होने की स्थिति सामने आई। पुलिस के अनुसार, लड़की की किडनैपिंग के बाद आरोपी ने कामोत्तेजक दवाओं का ओवरडोज लिया था। जिस अस्पताल में आरोपी भर्ती है, वहां के डॉक्टरों के अनुसार, कामोत्तेजक दवाओं का अत्यधिक सेवन और उस वजह से यौन गतिविधियों के दौरान अत्यधिक शारीरिक दबाव तमाम तरह की जटिलताएं पैदा कर देता है । डॉक्टरों ने उसे कम से कम 24 घंटे निगरानी में रखने का फैसला किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठाणे स्थित घर और घटनास्थल से बरामद सामान की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed