International Women's Day: 'ऐसे समाज की जरूरत, जहां धर्म, जाति के आधार पर भेदभाव न हो', नितिन गडकरी ने की अपील
मुंबई में कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट की तरफ से आयोजित 'लोकमाता अहिल्याबाई होलकर महिला सम्मान' समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें एक ऐसे समाज की आवश्यकता है, जहां किसी को भी उसकी जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव का सामना न करना पड़े।

विस्तार

📍𝑵𝒆𝒘 𝑫𝒆𝒍𝒉𝒊
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 6, 2025
Lokmata Ahilyabai Holkar Mahila Samman Powered by Kamala Power Women Award 4.0 @AnupriyaSPatel pic.twitter.com/TpDsOCnODM
'जहां योग्यता है, वहां महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हमें एक ऐसा समाज बनाना चाहिए, जहां लोगों को जाति, लिंग, धर्म या सामाजिक स्थिति के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी योग्यता और योगदान के आधार पर आंका जाए।' उन्होंने कहा कि अब दुनिया बदल चुकी है और महिलाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने में किसी प्रकार की सीमा महसूस नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि अब 75 प्रतिशत शीर्ष प्रदर्शनकर्ता महिलाएं हैं, जो यह साबित करती हैं कि जहां योग्यता है, वहां महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।
📍𝑵𝒆𝒘 𝑫𝒆𝒍𝒉𝒊 | Addressing Kamala Power Women Award 4.0 https://t.co/TjFsP43rW3
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 6, 2025
मनोहर लाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात की
इस दौरान केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण पर बात की और हरियाणा में इस दिशा में हुए विकास का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान से हरियाणा में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। मनोहर लाल ने यह भी बताया कि उनके मुख्यमंत्री बनने के दौरान राज्य में महिलाओं के लिए 30 पुलिस स्टेशन बनाए गए थे, जो पूरी तरह से महिला अधिकारियों की तरफ से संचालित किए गए थे, ताकि महिलाएं अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक के रिपोर्ट कर सकें।