फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   neet-paper-leak-supplementary-chargesheet-filed-no-government-or-nta-employee-named-accused

नीट: पेपर लीक में पूरक आरोप-पत्र दाखिल, सरकार-एनटीए का एक भी कर्मचारी नामजद नहीं

Thu, 15 Oct 2026 04:34 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Oct 2026 04:34 AM IST
सार

सीबीआई ने बुधवार को नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पूरक आरोप-पत्र दाखिल कर दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि इस आरोप-पत्र में किसी भी सरकारी कर्मचारी या एनटीए कर्मी को आरोपी नहीं बनाया गया है। 

विज्ञापन
neet-paper-leak-supplementary-chargesheet-filed-no-government-or-nta-employee-named-accused
नीट पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट यूजी-2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। इसमें महाराष्ट्र के नांदेड़ निवासी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी उर्फ राज सूर्यवंशी को आरोपी बनाया गया है। मामले में दाखिल इस पूरक आरोपपत्र में भी न तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के किसी कर्मचारी और न ही किसी अन्य सरकारी कर्मचारी को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक, सूर्यवंशी मुख्य आरोपी शुभम खैरनार के करीबी सहयोगी है। उस पर खैरनार के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले लीक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और उनके परिजनों से पैसे वसूलने का आरोप है। एजेंसी का दावा है कि अभ्यर्थियों को नांदेड़ में एक स्थान पर एकत्र किया गया था और भुगतान सुनिश्चित करने के लिए उनके मूल दस्तावेज अपने पास रखे गए थे। सूर्यवंशी को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह इस मामले में 14वां आरोपी हैं। इससे पहले भी सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुख्य आरोपपत्र दाखिल किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed