सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news updates 1 feb custom seized crores marijuana from igi hyderabad airport

Updates: आईजीआई और हैदराबाद एयरपोर्ट से 14 करोड़ रुपये का गांजा जब्त; आज से फास्टैग केवाईवी की अनिवार्यता खत्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Feb 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
news updates 1 feb custom seized crores marijuana from igi hyderabad airport
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शनिवार को देश के दो एयरपोर्ट्स से करीब 14 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि कस्टम विभाग ने नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब पांच किलो संदिग्ध गांजा जब्त किया है। यात्री 29 जनवरी को बैंकॉक से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर आया था।
Trending Videos


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'यात्री की प्रोफाइलिंग के आधार पर, उस व्यक्ति को ग्रीन चैनल पर रोका गया और उसके सामान की विस्तृत जांच करने पर, 4,935 ग्राम हरे रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी पहली नजर में गांजा/मारिजुआना के रूप में पहचान की गई।' अधिकारियों को कथित तौर पर नशीला पदार्थ वाले चार पॉलीथीन पाउच मिले। जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान की अनुमानित बाजार कीमत 4.93 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद, यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद एयरपोर्ट पर 9.5 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, सात गिरफ्तार

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने लगभग 9.5 करोड़ रुपये का 27.15 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एक बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर, 30 जनवरी को लगभग 1.15 बजे, बैंकॉक से आए चार भारतीय यात्रियों को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन अन्य लोगों के साथ उनके चेक-इन सामान सौंपने की प्रक्रिया के दौरान रोका गया। जांच करने पर, ट्रॉली बैग के अंदर छिपाए गए हरे-भूरे रंग के गांठदार पदार्थ वाले कई पैकेट बरामद किए गए।

बरामद पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई है, जिसका कुल वजन 27.15 किलोग्राम था। मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को NDPS एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। हाइड्रोपोनिक्स पौधों को मिट्टी के बजाय लिक्विड न्यूट्रिएंट सॉल्यूशन में जड़ों को रखकर उगाने का तरीका है।

फास्टैग : आज से खत्म केवाईवी की अनिवार्यता

नई कार-जीप जैसे निजी वाहनों के लिए एक फरवरी से फास्टैग जारी करते समय अब नो योर व्हीकल (केवाईवी) प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, जिन वाहनों पर पहले से फास्टैग है, उन्हें भी अब नियमित केवाईवी की जरूरत नहीं है। बैंक खुद डाटा सत्यापित करेंगे। इस कदम का मकसद फास्टैग सक्रिय होने के बाद होने वाली परेशानियों को दूर करना है। अथॉरिटी ने साफ किया, केवाईवी प्रक्रिया खत्म नहीं हुई है। अब सिर्फ तभी केवाईवी मांगा जाएगा, जब किसी फास्टैग के गलत इस्तेमाल, गलत जारी होने से जुड़ी शिकायत मिलेगी।

असम : छात्रा के यौन शोषण में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य गिरफ्तार

असम के सोनितपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को छात्रा का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कक्षा नौंवी की छात्रा का आरोप है 23 जनवरी को आरोपी ने उस पर अश्लील कमेंट्स किए और उसे गलत तरीके से छुआ। उसने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

11,000 निवेशकों से 500 करोड़ रुपये की ठगी, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने राज्य में पुलिस अधिकारियों समेत 11,000 से अधिक निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी के आरोप में एक दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि एक समन्वित कार्रवाई में ठाणे पुलिस की ईओडब्ल्यू ने बृहस्पतिवार को गुजरात में आरोपी समीर नार्वेकर, उसकी पत्नी नेहा और उनके साथी अमित पाला को ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने 2019 में पुणे में निवेश कंपनी ट्रेड विद जैज शुरू की थी। इसने एक ऐसी योजना चलाई जिसमें कथित तौर पर पूरे महाराष्ट्र से 1,500 पुलिसकर्मियों समेत 11,000 से ज्यादा लोग फंसे। तीनों ने 4 फीसदी मासिक रिटर्न का वादा कर पीड़ितों को फंसाया और बाद में अचानक कार्यालय बंद कर गायब हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed