{"_id":"62ff76c6866b987ec30a9de4","slug":"nia-gets-custody-of-5-key-accused-in-praveen-nettar-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: प्रवीण नेत्तार केस में 5 को NIA कस्टडी, वायनाड में राहुल के दफ्तर में तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: प्रवीण नेत्तार केस में 5 को NIA कस्टडी, वायनाड में राहुल के दफ्तर में तोड़फोड़ मामले में 4 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु/वायनाड
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:08 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस ने 16 अगस्त को हिरासत में जांच पूरी कर ली थी। इसके बाद एनआईए ने आरोपियों 23 अगस्त तक हिरासत में रखने के लिए गुरुवार को विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
1 of 6
प्रवीण नेत्तर और राहुल गांधी का वायनाड कार्यालय
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रवीण नेत्तर की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पांच प्रमुख आरोपियों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता की 26 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। एजेंसी ने आरोपियों को छह दिनों के लिए हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस ने 16 अगस्त को हिरासत में जांच पूरी कर ली थी। इसके बाद एनआईए ने आरोपियों 23 अगस्त तक हिरासत में रखने के लिए गुरुवार को विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया।
एनआईए की हिरासत में ये आरोपी
2 of 6
एनआईए
- फोटो : ANI
हिरासत में जिन आरोपियों को लिया गया है उनमें नौफाल (28 वर्षीय), सैनुल आबिद (22 वर्षीय), मोहम्मद सैयद (32 वर्षीय), अब्दुल बशीर (29 वर्षीय) और रियाज (27 वर्षीय) शामिल हैं।
एनआईए को ट्रांसफर किया गया था मामला
3 of 6
एनआईए की टीम की कार्रवाई
- फोटो : एएनआई
सुलिया में बेल्लारे पुलिस ने हत्या के संबंध में गैरकानून गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में इस मामले को एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जुलाई को हुई थी भाजपा नेता की हत्या
4 of 6
भाजपा नेता प्रवीण नेत्तर की शवयात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण नेत्तर की 26 जुलाई की रात उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह कर्नाटक के दक्षिण जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारे में अपना चिकन स्टॉल बंद करने के बाद घर लौटने वाले थे।
विज्ञापन
राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में चार गिरफ्तार
5 of 6
राहुल गांधी का वायनाड कार्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी कार्यालय के ही कर्मचारी हैं। करीब दो महीने पहले स्टुडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद कथित तौर पर राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में तोड़फोड़ की थी और महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।