सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nipah infection confirmed in Kerala, surveillance intensified

कोझिकोड में निपाह की दस्तक: संक्रमित मिला एक व्यक्ति, संपर्क में आए 77 लोग; 578 लोगों में दिखे शिगेला के लक्षण

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम (केरल)। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 11 Jun 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का एक मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मरीज का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है और उसके संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान कर उन्हें अलग रखा गया है। पढ़िए रिपोर्ट-

Nipah infection confirmed in Kerala, surveillance intensified
केरल में निपाह की वापसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही प्रशासन ने गुरुवार को एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यह संक्रमण कोझिकोड जिले के रामनट्टुकारा के व्यक्ति में पाया गया है। जिला कलेक्टर एमएस माधविकुट्टी ने इसकी पुष्टि की।

संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान की गई

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मरीज (43 वर्षीय) का इलाज कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। कलेक्टर के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 77 लोगों की पहचान की गई है। इनमें 58 स्वास्थ्यकर्मी, 14 परिवार के सदस्य और 5 दोस्त व सहकर्मी शामिल हैं। अभी तक किसी भी संपर्क वाले व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। इन 77 लोगों में से दो को उच्चतम जोखिम, 13 को उच्च जोखिम और 62 को निम्न जोखिम श्रेणी में रखा गया है। उच्च और उच्चतम जोखिम वाले सभी लोगों को अलग (क्वारंटीन) रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निपाह वायरस कैसे फैलता है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलने वाला वायरस है। यह दूषित भोजन या सीधे मानव संपर्क से भी फैल सकता है।
विज्ञापन

 

578 लोगों में दिखे शिगेला के लक्षण: मुरलीधरन

केरल के स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने गुरुवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम में छह, कोल्लम में दो और कोझिकोड में तीन लोगों में शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, वायनाड में पहले से ही नौ मामले दर्ज किए गए थे। मंत्री ने बताया कि सात नमूनों रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 578 लोग लक्षण दिखा रहे हैं। 

शिगेला एक बैक्टीरिया से फैलने वाला संक्रमण है, जो दस्त, बुखार और पेट दर्द का कारण बनता है और यह दूषित भोजन, पानी या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed