Hindi News
›
Video
›
India News
›
NCPI: Has the founder of the party into which 20 TMC MPs merged now created a hurdle?
{"_id":"6a2fc9b43e81a0146f033bfc","slug":"ncpi-has-the-founder-of-the-party-into-which-20-tmc-mps-merged-now-created-a-hurdle-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"NCPI: जिस पार्टी में TMC के 20 सांसदों ने किया विलय, अब उसके फाउंडर ने फंसाया पेच?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NCPI: जिस पार्टी में TMC के 20 सांसदों ने किया विलय, अब उसके फाउंडर ने फंसाया पेच?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 15 Jun 2026 03:15 PM IST
Link Copied
कल तक जिस पार्टी के नाम से लोग अनजान थे, वो एनसीपीआई पार्टी अचानक से राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गई है। रविवार को टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने एनसीपीआई में विलय का एलान किया।
लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की और अलग पहचान की मांग भी कर दी, लेकिन कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब जिस पार्टी में विलय का दावा किया गया, उसके संस्थापक और राष्ट्रीय संगठन सचिव शांतनु दे ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए मिली।
शांतनु दे ने कहा कि उन्हें अब तक इस संबंध में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में खबरों के माध्यम से जाना, हालांकि अगर कोई बातचीत करना चाहता है तो वह उसके लिए तैयार हैं। उनका कहना था कि किसी भी राजनीतिक विस्तार का स्वागत किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए संवैधानिक और संगठनात्मक प्रक्रिया का पालन जरूरी है।
शांतनु दे ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अध्यक्ष द्वारा इस फैसले पर उनसे अब तक कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे बातचीत होगी और यदि जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर संबंधित नेताओं से मुलाकात भी की जाएगी। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी जल्द इस पूरे मामले पर अपना आधिकारिक पक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सामने रख सकती है।
वहीं शांतनु दे ने खुलकर कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और एनडीए के कई दृष्टिकोणों का समर्थन करती है और देशहित के मुद्दों पर साथ काम करने की इच्छा रखती है।
साल 2023 में पंजीकृत एनसीपीआई को 2023 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कुल 822 वोट ही मिले थे... हालांकि, एक साथ 20 सांसदों के जुड़ने से पार्टी की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।