Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ram Mandir: Ayodhya Ram Mandir donation dispute reaches Supreme Court; questions raised over failure to regist
{"_id":"6a2fc852546f8df9bf08e113","slug":"ram-mandir-ayodhya-ram-mandir-donation-dispute-reaches-supreme-court-questions-raised-over-failure-to-regist-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर दान विवाद का मामला, FIR नहीं होने पर उठे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर दान विवाद का मामला, FIR नहीं होने पर उठे सवाल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 15 Jun 2026 03:09 PM IST
Link Copied
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित अनियमितताओं के आरोप अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए हैं। याचिका में इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच, एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जैसी एजेंसी से न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता ने किसी व्यक्ति पर सीधे आरोप नहीं लगाए हैं, लेकिन कहा है कि मंदिर से जुड़ी आस्था को देखते हुए पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। वहीं सवाल उठ रहा है कि जब बरामदगी और पूछताछ हो चुकी है तो अब तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई।
अब तक लगभग 2.98 करोड़ रुपये की रिकवरी सामने आई है और कुछ लोगों की गिरफ्तारी व पूछताछ भी हुई है। गुप्त जांच में 8 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, हालांकि अंतिम आंकड़ा जांच के बाद तय होगा।
मामले में यूपी सरकार ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है, जिसे 15 दिनों में रिपोर्ट देनी है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने एसआईटी गठन को तेज और सराहनीय कदम बताया है। साधु-संतों ने भी उम्मीद जताई है कि जांच से जल्द सच्चाई सामने आएगी और मंदिर की गरिमा बनी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।