सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Vigilance DDM was caught for bribery earlier crores of rupees recovered from her house during raid

ओडिशा विजिलेंस की कार्रवाई: पहले रिश्वतखोरी में पकड़े गए डीडीएम, फिर छापेमारी में घर से मिला करोड़ो का खजाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडिशा विजिलेंस ने कटक के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइनिंग देबाब्रत मोहंती को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उनके भुवनेश्वर फ्लैट, भद्रक और कटक कार्यालय पर छापेमारी की गई। जांच में 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद, 130 ग्राम सोने के गहने और बैंक बचत मिली।

Odisha Vigilance DDM was caught for bribery earlier crores of rupees recovered from her house during raid
डीडीएम के घर छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार की रात राज्य की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कटक मंडल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइनिंग (डीडीएम) देबाब्रत मोहंती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइनिंग देबाब्रत मोहंती को रात में 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। इसके तुरंत बाद ओडिशा विजिलेंस की टीम ने उनके घर और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की। यह खोज अभियान उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट, माता-पिता के घर (मठसाही, भद्रक) और कटक कार्यालय में चलाया गया।

Trending Videos

तत्कालीन छानबीन के दौरान भुवनेश्वर के फ्लैट से ट्रॉली बैग और अलमारी में छुपाए गए 4 करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद किए गए। गिनती जारी है ताकि सही राशि का पता लगाया जा सके। ओडिशा विजिलेंस के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी नकद बरामदगी है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश जाएगा और विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



ये भी पढ़ें:- Kerala: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में फंसी मंत्री वीना जॉर्ज हुईं घायल, केरल के सीएम विजयन ने की निंदा

मोहंती पर क्या थे आरोप, समझिए
मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस के एसपी सरोज कुमार समाल ने बताया कि मोहंती पर आरोप था कि वह एक लाइसेंसी कोयला डिपो के मालिक से हर महीने 40,000 रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। डिपो मालिक ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने प्रारंभिक जांच की और मोहंती को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उनके कार्यालय की तलाशी ली गई और वहां से 1,20,000 रुपये नकद बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:- तेज रफ्तार थार का कहर: गोवा घूमने गया परिवार हादसे का शिकार, 65 वर्षीय पर्यटक की मौत, बाल-बाल बचा नवजात

ट्रॉली में छुपाए गए थे करोड़ो रुपये
इसके साथ ही, मोहंती के भुवनेश्वर स्थित पटिया के किराए के घर, फूलबनी के घर, उनके पैतृक घर भद्रक और भुवनेश्वर के पहाल स्थित नए बने घर पर भी छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में उनके घरों और कार्यालय से ट्रॉली और प्लास्टिक में छुपाया गया कुल 4.27 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद हुआ। इसके अलावा, 130 ग्राम से ज्यादा सोने के गहने और बैंक एवं वित्तीय बचत भी मिली। विजिलेंस ने बताया कि नकद और गहनों की गिनती और जांच अभी जारी है। यह अब तक की ओडिशा विजिलेंस की सबसे बड़ी नकद बरामदगी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देती है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed