फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   on BJP's foundation day RSS leader Manmohan Vaidya appreciated central govenment steps against Covid-19

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में उठाए गए ठोस और सख्त कदम: आरएसएस

Mon, 06 Apr 2020 01:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 06 Apr 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
on BJP's foundation day RSS leader Manmohan Vaidya appreciated central govenment steps against Covid-19
मनमोहन वैद्य - फोटो : pti

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत सरकार के फैसलों पर संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य ने टिप्पणी की है। वैद्य ने कहा है कि भारत ने दूसरे विकसित देशों के मुकाबले कोविड-19 संकट का ज्यादा बेहतर तरीके से सामना किया है। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार के उठाए कदमों का समर्थन करते हुए कहा, 'कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए भारत के नेतृत्व ने कुछ कड़े और ठोस कदम उठाए, जिसे लोगों का समर्थन मिला है।'

विज्ञापन


कोरोना वायरस के संकट को लेकर किए गए लॉकडाउन पर मनमोहन वैद्य ने कहा, 'गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को भोजन उपलब्ध हो सके इसके लिए हेल्पलाइन शुरू करने के साथ संघ के कार्यकर्ताओं ने बंदी के दौरान 25.5 लाख लोगों की मदद की है।'
विज्ञापन


मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। साल 1980 में भाजपा की नींव पड़ी थी। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वहीं, कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जरुरतमंद लोगों की मदद करें। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिन में एक समय का भोजन न करने की अपील की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने  कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी है। वहीं, पूर्व गृहमंत्री और मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।  


भाजपा का स्थापना दिवस ऐसे मौके पर आया है, जब देशभर में कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सोमवार की सुबह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने उन्हें सामाजिक दूरी का ध्यान रखने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed