फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Lotus Has BecomeLootUs Congress jairam ramesh Takes Jibe Over Merger of Seven AAP MPs

लोटस अब बन गया है 'लूट अस': AAP के सात सांसदों के भाजपा में विलय पर कांग्रेस का तंज, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Mon, 27 Apr 2026 05:51 PM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Mon, 27 Apr 2026 05:51 PM IST
सार

 राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भाजपा में विलय स्वीकार कर लिया है। इससे पार्टी के अब सिर्फ तीन सांसद बचे हैं, जबकि भाजपा का आंकड़ा 113 हो गया है। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि लोटस अब लूट अस बन गया है।

विज्ञापन
Operation Lotus Has BecomeLootUs Congress jairam ramesh Takes Jibe Over Merger of Seven AAP MPs
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा दल-बदल देखने को मिला है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने आम आदमी पार्टी के सात सांसदों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आधिकारिक तौर पर विलय स्वीकार कर लिया। इस बड़े सियासी उलटफेर के बाद उच्च सदन के समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं। वहीं, इस फैसले के तुरंत बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार जुबानी हमला बोला है और इस घटनाक्रम को 'ऑपरेशन लोटस' का हिस्सा बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इस विलय पर क्या तंज कसा?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि राज्यसभा के सभापति का यह फैसला बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं है। रमेश ने आगे कहा कि 'लोटस (कमल) अब लूटअस बन गया है।' उन्होंने दल-बदल की इस घटना को एक 'सर्जिकल स्ट्राइक' और 'बचाव की कार्रवाई' करार दिया। कांग्रेस ने कहा कि हैरानी बस इस बात की है कि इस विलय को औपचारिक रूप से स्वीकार करने में इतना लंबा समय क्यों लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dinesh Trivedi: बांग्लादेश में भारत के नए हाई कमिश्नर होंगे पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी, MEA ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में अब AAP और भाजपा की क्या है नई स्थिति?
 
  • आम आदमी पार्टी के सात सांसद- राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता अब आधिकारिक रूप से भाजपा के सदस्य बन गए हैं।
  • इस बड़े झटके के बाद उच्च सदन (राज्यसभा) में अरविंद केजरीवाल की पार्टी (AAP) के पास अब केवल 3 सांसद ही बचे हैं।
  • वहीं, सात नए सदस्यों के जुड़ने के बाद राज्यसभा में भाजपा की ताकत काफी बढ़ गई है और उसके सांसदों की कुल संख्या 113 हो गई है।
  • राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी बदलाव कर दिया गया है और अब इन सातों सांसदों को भाजपा सदस्यों की सूची में दिखाया जा रहा है। 

क्या ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए हुआ यह दल-बदल?
जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि हाल ही तक भाजपा इन सांसदों की ईमानदारी पर गंभीर सवाल उठाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा था कि उसके पास इन नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के ठोस सबूत मौजूद हैं, जिन्हें अब भुला दिया गया है। हाल के दिनों तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इनमें से कुछ सांसदों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। कांग्रेस ने शर्त लगाते हुए कहा है कि भाजपा में शामिल होते ही अब इन सांसदों पर ईडी के सारे छापे तुरंत बंद हो जाएंगे।

अन्य वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed