फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Operation Sindoor: Shiv Sena spokesperson raised questions on Shahrukh-Salman and Aamir's patriotism

आपरेशन सिंदूर: शिवसेना प्रवक्ता ने शाहरुख-सलमान और आमिर की देशभक्ति पर उठाए सवाल, कहा- और चुप्पी नहीं चलेगी

Thu, 15 May 2025 05:37 PM IST
किरण जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: किरण जैन Updated Thu, 15 May 2025 05:37 PM IST
सार

शिवसेना नेता ने कहा, 'तीनों खान का पाकिस्तान प्रेम बार-बार सामने आता है। जब पाकिस्तान के सेलेब्रिटी और क्रिकेटर्स अपनी हार के बाद भी जश्न मना रहे हैं, तब हमारे देश के बड़े फिल्मी सितारे खामोश हैं।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Shiv Sena spokesperson raised questions on Shahrukh-Salman and Aamir's patriotism
शाहरुख आमिर सलमान - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शिवसेना ने बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को खुली चेतावनी दी है। शिवसेना नेता-प्रवक्ता राजू वाघमारे ने अमर उजाला से बातचीत में साफ कहा कि अगर ये तीनों खान देश और सेना के समर्थन में सामने नहीं आए, तो शिवसेना अपने 'शिवसेना स्टाइल' में इनको सबक सिखाएगी।

विज्ञापन


देशभक्ति प्रमोशन का जरिया नहीं होनी चाहिए
वाघमारे ने आमिर खान को खास तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज हुआ, उसी दिन उनके प्रोडक्शन हाउस ने 'आपरेशन सिंदूर' के हीरोज को बधाई दी। लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद ही उनको देश और सेना की याद आई। देशभक्ति दिल से आती है, प्रमोशन के लिए नहीं।'
विज्ञापन


तीनों खान का पाकिस्तान प्रेम बार-बार सामने आता है
शिवसेना नेता ने कहा, 'तीनों खान का पाकिस्तान प्रेम बार-बार सामने आता है। जब पाकिस्तान के सेलेब्रिटी और क्रिकेटर्स अपनी हार के बाद भी जश्न मना रहे हैं, तब हमारे देश के बड़े फिल्मी सितारे खामोश हैं। सिर्फ फिल्मों में देशभक्ति दिखाने से कुछ नहीं होगा, असली देशभक्ति अभी दिखानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना को बधाई देने में शर्म आ रही है क्या?
वाघमारे ने सवाल उठाते हुए कहा, 'जब पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है, तब तीनों खान चुप क्यों हैं? सेना के शौर्य को सलाम करने में इनको दिक्कत क्या है? अगर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी जैसे लोग हारने के बाद भी अपने देश की जनता का हौसला बढ़ा रहे हैं, तो हमारे स्टार्स को भी अपनी सेना के लिए बोलना चाहिए। अगर नहीं बोलेंगे तो शिवसेना अपने स्टाइल में इनको जवाब देगी।'

फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे, जरूरत पड़ी तो घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे
शिवसेना किस तरह की कार्रवाई करेगी, इस सवाल पर वाघमारे ने कहा, 'शिवसेना का स्टाइल सब जानते हैं। अगर ये लोग नहीं सुधरे तो इनकी फिल्में रिलीज नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो इनके घर के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे। स्टारडम का फायदा तभी है जब आप देश के लिए खड़े हों।'

#BoycottAamirKhan कर रहा ट्रेंड
आमिर खान के 'आपरेशन सिंदूर' पर देरी से प्रतिक्रिया देने को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी है। X (पूर्व ट्विटर) पर #BoycottAamirKhan ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ने उनकी फिल्मों के बहिष्कार की मांग की है। हालांकि, कुछ लोगों ने आमिर के बचाव में यह भी कहा कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया था, लेकिन ताजा मुद्दे पर देरी से प्रतिक्रिया देना सवालों के घेरे में है।


भगवान इनको अकल दे, वरना शिवसेना अपना काम करेगी
अंत में वाघमारे ने कहा, 'हमने अभी तो सिर्फ बोला है। अगर तीनों खान देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तो शिवसेना अपने स्टाइल में इनको जवाब देगी। भगवान इनको अकल दे, यही दुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed