पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Orange alert for four districts in Maharashtra, including Mumbai; IMD issues warning regarding heavy rainfall.

बारिश का कहर: मुंबई समेत महाराष्ट्र के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश को लेकर आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Fri, 03 Jul 2026 10:19 AM IST
Asmita Tripathi एएनआई, मुबंई
एएनआई, मुबंई Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 03 Jul 2026 10:19 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में तेज बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Orange alert for four districts in Maharashtra, including Mumbai; IMD issues warning regarding heavy rainfall.
मुंबई में बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और इसके आसपास के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

निवासियों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने निवासियों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के कारण जलजमाव और अन्य असुविधाओं की आशंका को देखते हुए, स्थानीय अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे जरुरी  होने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 7 बजे के बीच पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिसमें मुलुंड स्थित मिथागर नगर पालिका स्कूल में 230.8 मिमी, उसके बाद मानखुर्द फायर स्टेशन (228.6 मिमी) और एस वार्ड कार्यालय (227 मिमी) में वर्षा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed