Hindi News
›
Video
›
India News
›
Vigilance stepped up at Kedarnath and Badrinath following the Ram Mandir offering theft case; strict directiv
{"_id":"6a474fa9a5d836885f04990c","slug":"vigilance-stepped-up-at-kedarnath-and-badrinath-following-the-ram-mandir-offering-theft-case-strict-directiv-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद केदारनाथ-बदरीनाथ में बढ़ी सतर्कता, सख्त निर्देश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद केदारनाथ-बदरीनाथ में बढ़ी सतर्कता, सख्त निर्देश जारी
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:29 AM IST
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के बाद अब उत्तराखंड की बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने अधीन आने वाले सभी मंदिरों में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि नकद दान, सोना-चांदी और अन्य मूल्यवान भेंट का विधिवत रिकॉर्ड रखा जाएगा। साथ ही दान पेटियों, गिनती केंद्रों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए बीकेटीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित निगरानी तथा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि है। किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।