Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast 03 July 2026: Check the weather conditions in your area | Weather Report Today
{"_id":"6a46ffa138eb97edc903d16e","slug":"weather-forecast-03-july-2026-check-the-weather-conditions-in-your-area-weather-report-today-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast 03 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast 03 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 03 Jul 2026 05:47 AM IST
उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को मानसून ने पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया, जिसके बाद पूर्वांचल, विंध्य और दक्षिणी जिलों में झमाझम बारिश हुई। कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। आइए देखते हैं, कैसी रहेगी आने वाले दिनों में मौसम की तस्वीर।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून मेहरबान नजर आया। सबसे अधिक बारिश मिर्जापुर के चुनार में 120 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि आजमगढ़ में 114.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। संभल में 104 मिलीमीटर, बिजनौर में 62 मिलीमीटर, वाराणसी में 54.6 मिलीमीटर और बाराबंकी में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तीन और चार जुलाई को मानसूनी गतिविधियां मुख्य रूप से बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित रहेंगी। वहीं पांच जुलाई से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर व्यापक और अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, रायबरेली, उन्नाव, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, झांसी, ललितपुर समेत कुल 44 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि मौसम साफ होने तक खेतों में काम करने से बचें और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।
कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह रफ्तार पकड़ चुका है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जलभराव, वज्रपात और तेज बारिश से जुड़े खतरों को देखते हुए सतर्क रहना भी बेहद जरूरी होगा। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे मौसम संबंधी सभी चेतावनियों का पालन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।