बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Jaya Bachchan Meets Mamata Banerjee: Why did Jaya Bachchan meet Mamata after Akhilesh? TMC Split

Jaya Bachchan Meets Mamata Banerjee: अखिलेश के बाद जया बच्चन ने क्यों की ममता से मुलाकात? TMC Split

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Fri, 03 Jul 2026 02:10 AM IST
Jaya Bachchan Meets Mamata Banerjee: Why did Jaya Bachchan meet Mamata after Akhilesh? TMC Split
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद राज्य की राजनीति में हलचल लगातार जारी है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कोलकाता में ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी या फिर विपक्षी राजनीति में किसी नए समीकरण की शुरुआत? देखिए हमारी यह रिपोर्ट।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब हालिया विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने कोलकाता दौरे के दौरान टीएमसी की हार के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि जनता उन्हें लगातार चौथी बार सत्ता में नहीं देखना चाहती थी। इस बयान के बाद माना जाने लगा कि INDIA गठबंधन के दो अहम सहयोगी दलों के बीच दूरी बढ़ रही है। लेकिन जया बच्चन की मुलाकात ने इन अटकलों को नया मोड़ दे दिया है।

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस मुलाकात को पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताया है। पार्टी नेता कुणाल घोष का कहना है कि जया बच्चन और ममता बनर्जी के बीच वर्षों पुराने व्यक्तिगत संबंध हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में हैं और यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट थी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव परिणाम आने के बाद कोलकाता पहुंचकर ममता बनर्जी से मिले थे। उस मुलाकात को विपक्षी एकजुटता और समर्थन के संदेश के तौर पर देखा गया था।

वहीं, इस मुलाकात को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी तंज कसा है। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि किसी भी नेता का ममता बनर्जी से मिलना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर तृणमूल कांग्रेस में असली नेतृत्व किसके हाथ में है। उन्होंने दावा किया कि चुनावी हार के बाद पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है और अब यह तय करना मुश्किल हो गया है कि असली टीएमसी कौन-सी है। भाजपा का आरोप है कि पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जया बच्चन और ममता बनर्जी की मुलाकात यह संकेत देती है कि सार्वजनिक बयानों और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विपक्षी दलों के बीच संवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि टीएमसी इसे सिर्फ निजी मुलाकात बता रही है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में इस मुलाकात के राजनीतिक मायनों से इनकार भी नहीं किया जा सकता। अब आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार तक सीमित रहती है या विपक्षी राजनीति में किसी नए समीकरण की भूमिका तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

संजय राउत की BJP को धमकी, 10 मिनट में कर देंगे 10 टुकड़े! CM विजय की पार्टी तोड़ने का भी लगाया आरोप

02 Jul 2026

Bengaluru Daycare Cruelty: IT Company के डे-केयर में बच्चों के साथ नैनी की हैवानियत!

02 Jul 2026

India Vs England T20: वैभव सूर्यवंशी के न खेलने पर भड़के रवि शास्त्री,फिसल गई जुबान

02 Jul 2026

Delhi-NCR Rain/Weather Update: 2 से 7 July तक Baarish का Yellow Alert | Weather Forecast | IMD Alert

02 Jul 2026

Mumbai Manhole Tragedy Man Falls: मुंबई में बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरने से 60 साल के व्यक्ति की मौत

02 Jul 2026
विज्ञापन

Jairam Ramesh Exclusive: मोदी सरकार, कांग्रेस, चढ़ावा चोरी और 2029 पर बेबाक बातचीत | Congress | BJP

02 Jul 2026

Heat Wave in Europe: यूरोप की गर्मी में क्या है भारतीयों का हाल? इस जुगाड़ से कट रही हैं रातें

02 Jul 2026
विज्ञापन

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों के घरों तक पहुंची SIT, हुए बड़े खुलासे!

02 Jul 2026

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु सीएम थलापति विजय की टीवीके सरकार को गिराने की साजिश किसने रची?

02 Jul 2026

जापानी पीएम ताकाइची को पीएम मोदी ने कहा 'छोटी बहन

02 Jul 2026

क्या कांग्रेस से इस्तीफा देंगे मनीष तिवारी?पंजाब में हुआ बड़ा 'खेला'

02 Jul 2026

Ram Mandir Chanda Chori Case: चढ़ावे चोरी से लेकर जमीन घोटाले तक इस पत्रकार ने उठाए सवाल| Champat Rai

02 Jul 2026

Ram Mandir Chanda Chori : चढ़ावा चोरी पर वरिष्ठ पत्रकार की ये बातें सुन खून खौला देंगी | Champat Rai

02 Jul 2026

Gurdwara Singh Sabha Demolished Pakistan: पाकिस्तान में किसने ढहा दिया 125 साल पुराना गुरुद्वारा?

02 Jul 2026

Champat Rai ने Ram Mandir Chanda Chori पर तोड़ी चुप्पी, Tinnu Yadav का नाम लेकर कही बड़ी बात | Yogi

02 Jul 2026

Ram Mandir Chanda Chori Case: चोरी पर चुप्पी से बिफरे वरिष्ठ पत्रकार ने उठाए सवाल | Champat Rai

02 Jul 2026

India vs England T20: आधे मैच ने टीम इंडिया पर उठाए कई सवाल, अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

02 Jul 2026

UP Election 2027: कमाल अख्तर का इस्तीफा और ओवैसी का दांव, क्या बदलेंगे यूपी के सियासी समीकरण?

02 Jul 2026

UP Weather Update: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में जमकर होगी बारिश

02 Jul 2026

Weather Forecast 02 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

02 Jul 2026

Monsoon Weather Update 2026: मुंबई में 150 मिमी से अधिक हुई बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

02 Jul 2026

Nitish Kumar Deputy PM Row: नीतीश को उप-प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज, RJD- JDU ने की मांग!

02 Jul 2026

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली में EV पॉलिसी लागू होने के बाद पेट्रोल की गाड़ियां होंगी बंद?

02 Jul 2026

Heat Wave in Europe: सड़कें पिघल रहीं फिर भी AC पर बैन क्यों? | Europe Heat Wave Death| Europe AC Law

01 Jul 2026

Rakesh Chauhan Case: वेनेजुएला में भारतीय नाविक की मौत, भारत लौटे शव में दिल, दिमाग, फेफड़े गायब!

01 Jul 2026

Ram Mandir Donation Scam: FIR कराने थाने गए थे चंपत राय लेकिन एक फोन कॉल के बाद लौटे वापस !

01 Jul 2026

Modi Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट के आखिरी फेरबदल में इन दिग्गज मंत्रियों की भी हो गई थी छुट्टी

01 Jul 2026

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चंदा चोरी के बीच अमित शाह पर बड़ी बात बोल गए अरविंद केजरीवाल

01 Jul 2026

WhatsApp New Rule: बिना फोन नंबर के चैट करना कितना सेफ, क्या कहता है Cyber Law?

01 Jul 2026

Ketan Agarwal Case: सिया या चेतन, केतन को खाई में किसने धकेला? | Ketan Siya Case | Lohagad Fort

01 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed