सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padmaja Venugopal holds a roadshow standing in a vehicle alongside PM Modi sweet revenge against the Congress

Kerala: पद्मजा वेणुगोपाल ने पीएम मोदी के साथ गाड़ी में किया रोड शो, कांग्रेस के खिलाफ बताया मीठा बदला

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 30 Mar 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता पद्मजा वेणुगोपाल ने त्रिशूर में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो में हिस्सा लिया और इसे “मीठा बदला” बताया। उन्होंने कांग्रेस पर 2021 में उपेक्षा का आरोप लगाया। त्रिशूर सीट पर भाजपा की जीत की उम्मीदें बढ़ी हैं।

Padmaja Venugopal holds a roadshow standing in a vehicle alongside PM Modi sweet revenge against the Congress
पीएम मोदी और पद्मजा वेणुगोपाल का रोड शो - फोटो : फेसबुक (पद्मजा वेणुगोपाल)
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा की नेता और त्रिशूर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की उम्मीदवार पद्मजा वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोड शो में शामिल हुईं। वह पीएम मोदी की खुली गाड़ी में उनके साथ खड़ी हुई। उम्होंने इसके लिए खुशी और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इस अनुभव को अपनी पूर्व पार्टी कांग्रेस के खिलाफ "मीठा बदला" बताया। यह घटना रविवार को त्रिशूर में आयोजित रोड शो के दौरान हुई।

Trending Videos

2021 में कांग्रेस ने दिया था अवसर

केरल के चार बार के मुख्यमंत्री के करुणाकरण की बेटी पद्मजा ने आरोप लगाया कि 2021 के विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के त्रिशूर दौरे पर इसी तरह का अवसर नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, "बार-बार अनुरोध के बावजूद, मुझे प्रियंका गांधी के साथ खुले वाहन में जाने की अनुमति नहीं दी गई। उम्मीदवार होने के बावजूद, तत्कालीन लोकसभा सांसद को प्राथमिकता दी गई। मुझे मंच पर भी उपेक्षा का सामना करना पड़ा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के साथ वाहन साझा मीठा बदला

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री के साथ वाहन साझा करना मेरे लिए एक मीठा बदला था।" पद्मजा ने रविवार के रोड शो को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने उनके साथ गर्मजोशी और शिष्टाचार से व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक बड़े भाई की तरह व्यवहार किया और वाहन में आगे आने को कहा। इस रेड शो में पद्मजा और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी सहित तीन एनडीए उम्मीदवार पीएम के साथ खुले वाहन में खड़े हुए।

त्रिशूर में भाजपा की उम्मीदें

त्रिशूर उन निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां भाजपा 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत की उम्मीद कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी का यह रोड शो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पद्मजा वेणुगोपाल की उम्मीदवारी भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि पार्टी इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed