फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Winter Session Lok Sabha Rajya Sabha Govt Replies to questions Misc Update Sansad samachar in hindi

संसद: राज्यसभा में संविधान पर बहस 16-17 को, भाजपा का व्हिप जारी; कंबोडिया-म्यांमार में फंसे 1664 लोग भारत लौटे

Sat, 14 Dec 2024 06:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Parliament Winter Session Lok Sabha Rajya Sabha Govt Replies to questions Misc Update Sansad samachar in hindi
संसद भवन - फोटो : ANI
भाजपा ने शुक्रवार को अपने राज्यसभा सांसदों के लिए 'तीन-लाइन व्हिप' जारी किया है, जिसमें उनसे 16 व 17 दिसंबर को संविधान पर बहस के दौरान उच्च सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने जारी किया बयान
भाजपा के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि संविधान पर विशेष चर्चा सोमवार व मंगलवार को राज्यसभा में की जाएगी। इसलिए, राज्यसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे दोनों दिन सदन में उपस्थित रहकर सरकार के रुख का समर्थन करें। सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, भारतीय संविधान बहुत मजबूत व सुदृढ़ है। अगर इसका पालन किया गया होता तो आज जो सांप्रदायिकता, अलगाववाद, जातिवाद जैसी भावनाएं हैं, वे पनपतीं ही नहीं। 
विज्ञापन

कंबोडिया, म्यांमार में फंसे 1,664 लोग लौटे
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया कि विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के चंगुल से छुड़ाकर कुल 1,664 लोगों को सकुशल भारत वापस लाया गया। उन्होंने कहा, मंत्रालय ने कुछ वेबसाइट पर रोक लगाने का अनुरोध किया है, जो नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करती हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कंबोडिया से 1167 भारतीयों को सकुशल लाने में सफलता हासिल की। वहीं, म्यांमार से 497 भारतीयों को वापस लाया गया।

निर्भया फंड की आवंटित राशि का 74 प्रतिशत हुआ उपयोग  
निर्भया फंड का लगभग 74 प्रतिशत उपयोग किया जा चुका है। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि फंड मांग-संचालित परियोजनाओं का समर्थन करता है, लेकिन राज्यों की ओर से उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) और व्यय विवरण (एसओई) जमा करने में देरी के कारण रिपोर्टिंग धीमी हो गई है। उन्होंने कहा कि वास्तविक फंड का उपयोग रिपोर्ट से अधिक हो सकता है।
विज्ञापन

केंद्र की पुराने पुलों को कबाड़ में बेचने की योजना नहीं: वैष्णव
केंद्र ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि उसने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित पुराने रेल पुलों को कबाड़ में बेचने का फैसला नहीं किया है और न ही ऐसी कोई योजना है। उच्च सदन में वाएसआर कांग्रेस के परिमल नथवाणी के सवाल के जवाब में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में पुराने के स्थान पर नये पुल बनाए हैं। उसने पुराने पुलों को राज्यों को पर्यटन बढ़ाने के लिए दिया है। इसमें यूपी का कर्जन पुल व आंध्र प्रदेश का गोदावरी पुल इसके उदाहरण हैं।

पांच साल में जजों के आचरण को लेकर दर्ज हुईं चार शिकायतें
पिछले पांच वर्षों में न्यायाधीशों के आचरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक शिकायत समिति में चार शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो वापस ले ली गईं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि शेष दो पर आचरण नियमों व यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम के अनुसार निपटा गया। उन्होंने एक लिखित उत्तर में कहा, दोनों मामलों में  पेश रिपोर्ट को सक्षम प्राधिकारी ने स्वीकार कर लिया है। शीर्ष अदालत की एक लिंग संवेदीकरण आंतरिक शिकायत समिति है, जो अपने स्वयं के नियमों से शासित होती है। 

बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की उम्मीद: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार भारत के लिए चिंता का विषय है और नई दिल्ली को उम्मीद है कि ढाका उनकी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बांग्लादेश में नई सरकार भारत के साथ पारस्परिक रूप से लाभप्रद स्थिर संबंध स्थापित करेगी।

विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार चिंता का विषय रहा है क्योंकि उन पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान कहा, हमने अपनी चिंताओं पर उनका ध्यान आकर्षित किया है। हाल ही में विदेश सचिव ने ढाका का दौरा किया था। उनकी बैठकों में यह विषय उठा था। पाकिस्तान सेे  रिश्ते बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, भारत दूसरे पड़ोसी मुल्कों की तरह पाकिस्तान से भी अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन हमें आतंकवाद मुक्त पड़ोसी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed