सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pawan Khera Guwahati Crime Branch has summoned Khera again on May 25 stated that he cooperate investigation

Pawan Khera: गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने खेड़ा को 25 मई को खेड़ा को फिर बुलाया, कहा जांच में सहयोग करूंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 14 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

पवन खेड़ा पूछताछ के लिए असम क्राइम ब्रांच के गुवाहाटी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री का पत्नी रिंकी भुईयां शर्मा पर फर्जी दस्तावेज, एक से अधिक पासपोर्ट और विदेश में कथित संपत्ति से जुड़े आरोप लगाए थे। 

Pawan Khera Guwahati Crime Branch has summoned Khera again on May 25 stated that he cooperate investigation
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा आज को पूछताछ के लिए गुवाहाटी स्थित असम क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा मुझसे वे सभी सवाल पूछे गए जो आमतौर पर किसी जांच के दौरान पूछे जाते हैं। मुझे अगली बार 25 मई को बुलाया गया है। मैं फिर आऊंगा, क्योंकि हर जिम्मेदार नागरिक को जांच में सहयोग करना चाहिए।  पवन खेड़ा को फर्जी दस्तावेज, एक से अधिक पासपोर्ट और विदेश में कथित संपत्ति से जुड़े आरोपों के मामले में समन जारी किया गया था।  

पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि क्या वे मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों पर कायम हैं तो उन्होंने उस पर टिप्पणी करने के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उन्हीं सवालों के जवाब दूंगा जो मुझसे जांच के दौरान पूछे जाएंगे। इसके आलावा उन्होंने केस के बारे में जुड़ी किसी भी चीज को विस्तार से बताने के लिए मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

यह मामला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां शर्मा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में पवन खेड़ा और कुछ अन्य लोगों पर चुनाव के दौरान कथित रूप से गलत बयान देने और अपने दावों के समर्थन में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करना, मानहानि, शांति भंग करने की नीयत से अपमान और चुनाव से जुड़े गलत बयान देने जैसी धाराएं शामिल हैं। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed