सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi 4399 Days Records Bharat Mandapam NDA Meeting updates speech reaction of leaders resolution hindi news

PM Modi 4399 Days Record: एनडीए की बैठक में पहुंचे पीएम मोदी, नेताओं ने खड़े होकर किया अभिवादन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 10 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi 4399 Days Record: प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस उपलब्धि को लेकर केंद्रीय कैबिनेट में सराहना प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, अब शीर्ष भाजपा नेताओं समेत एनडीए के तमाम नेताओं की भारत मंडपम में एक बैठक हो रही है। नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे।

PM Modi 4399 Days Records Bharat Mandapam NDA Meeting updates speech reaction of leaders resolution hindi news
एनडीए बैठक की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के साथ बुधवार को एक और कीर्तिमान जुड़ गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र में 12 साल पूरे होने के साथ ही भारत के सबसे लंबे वक्त तक लगातार 4399 दिनों तक चुने हुए सरकार के प्रमुख के तौर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बुधवार को भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में पहुंचे।


इस दौरान एनडीए के कई नेताओं ने पीएम मोदी का सम्मान किया। वहीं, पीएम मोदी की इस उपलब्धि के सम्मान में एनडीए के सभी नेताओं ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका अभिवादन किया। एनडीए की इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का स्टॉल भी नजर आया। इस स्टॉल पर मौजूद बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत मंडपम में होनी वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के तमाम नेता पहुंच चुके है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही अब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत कई मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खड़े होकर किया पीएम मोदी का अभिवादन और सराहना
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने चुने हुए पीएम के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश में पहले आम चुनाव होने से पहले, 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में पीएम मोदी का खड़े होकर अभिवादन किया गया।

NDA की अहम बैठक में क्या?
भारत मंडपम में होने वाली एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के शीर्ष नेता, एनडीए शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, साथ ही गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के नेताओं के शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर बधाई दी जाएगी। यह बैठक एनडीए सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। इसमें गठबंधन की उपलब्धियों, भविष्य की नीतिगत प्राथमिकताओं और राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा होने की उम्मीद है। मुख्य रूप से शासन से जुड़ी पहलों, विकास कार्यक्रमों और आगामी चुनावी चुनौतियों की तैयारियों पर बातचीत हो सकती है।

एनडीए सरकार के 12 साल पर भाजपा का मंथन
वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भारत मंडपम में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

इंदिरा गांधी से कम कार्यकाल, लेकिन लगातार ज्यादा
हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार दूसरी बार और 2024 में ऐतिहासिक रूप से लगातार तीसरी बार जनादेश हासिल करने तक सेवा की है।

पीएम मोदी को देश-दुनिया से मिल रही बधाई
प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि पर देश और दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दौर बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed