Biswa Bandhu Sen: पीएम मोदी और असम के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के अध्यक्ष बिस्व बंधु के निधन पर जताया दुख
Biswa Bandhu Sen: शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा के स्पीकर बिस्व बंधु सेन का निधन हो गया। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
विस्तार
शुक्रवार 26 दिसंबर को त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्व बंधु सेन का निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कई लोगों ने दुख जताया है। 72 साल के सेन का शुक्रवार को बेंगलुरु के एक नीजि अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेन का पार्थिव शरीर शनिवार को त्रिपुरा लाया जाएगा। सेन उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें राज्य की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों और कई सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्व बंधु सेन जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने के प्रयासों और कई सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"
Pained by the passing of Shri Biswa Bandhu Sen Ji, Speaker of the Tripura Assembly. He will be remembered for his efforts to boost Tripura’s progress and commitment to numerous social causes. My thoughts are with his family and admirers in this sad hour. Om Shanti. pic.twitter.com/yiqiZKULtG
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा निस्वार्थ सेवा के लिए क्या जाएगा याद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर कहा, "त्रिपुरा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री बिस्व बंधु सेन जी के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ, उन्हें लोगों की निस्वार्थ सेवा के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा जमीनी नेता
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सेन के निधन पर शोक जताते हुए कहासे न एक जमीनी नेता थे जिन्होंने सामाजिक कार्य किए। सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष श्री बिस्व बंधु सेन जी के निधन से दुखी हूं।"
उन्होंने कहा, "माननीय सेन एक जमीनी नेता थे जिन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। मुझे उनके साथ हुई मुलाकातों की याद आती है, जहां हम राज्य के विकास के लिए चर्चा करते थे।"