फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and the President extended Good Friday greetings to the countrymen

Good Friday Wishes: पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर देशवासियों को दिया संदेश, करुणा और भाईचारे का किया आह्वान

Fri, 03 Apr 2026 09:14 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 03 Apr 2026 09:14 AM IST
सार

गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को संदेश दिया और यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। नेताओं ने अपने संदेशों में प्रेम, करुणा, क्षमा और सद्भाव के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
PM Modi and the President extended Good Friday greetings to the countrymen
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर देशवासियों को संदश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है और हमें उनके बताए मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें सद्भाव, करुणा और क्षमा जैसे मूल्यों को और गहराई से अपनाने का अवसर देता है। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करें।

विज्ञापन

यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गुड फ्राइडे का यह पवित्र दिन हमें यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है और उनके प्रेम, करुणा व क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि यीशु का जीवन हमें विनम्रता, निस्वार्थता और नेकी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने कामना की कि यह दिन समाज में सद्भाव और दयालुता को बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करे।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संदेश में कहा कि इस पवित्र दिन पर हम ईसा मसीह के उस सर्वोच्च बलिदान को याद करते हैं, जो उन्होंने मानवता के लिए दिया। उन्होंने कामना की कि यह दिन हमें दयालुता अपनाने, विश्वास को मजबूत करने और समाज में सद्भाव फैलाने की प्रेरणा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने भी गुड फ्राइडे पर देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि यह दिन शांति, सेवा और सद्भाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यीशु मसीह के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज की भलाई के लिए कार्य करें और सभी के प्रति करुणा व समावेशिता का भाव रखें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed