फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi birthday Namo Yuva Run by bjym tejasvi surya Minister mansukh says confluence of fitness awareness

Namo Yuva Run: PM मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होगी ‘नमो युवा रन’, खेल मंत्री बोले- ये फिटनेस और जागरूकता का संगम

Sun, 07 Sep 2025 04:29 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 07 Sep 2025 04:29 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा 21 सितंबर को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन करेगा। देशभर के 75 स्थानों पर 10 लाख युवा इस रन में शामिल होंगे। सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा फिटनेस आइकन बताया। अभिनेता और फिटनेस मॉडल मिलिंद सोमन को इस कार्यक्रम का एंबेसडर बनाया गया है।

विज्ञापन
PM Modi birthday Namo Yuva Run by bjym tejasvi surya Minister mansukh says confluence of fitness awareness
पीएम के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ‘नमो युवा रन’ का आयोजन करेगा। - फोटो : X-@ANI

विस्तार

पीएम मोदी के जन्मदिन को मनाने के लिए कई मंत्रालय और राज्य  सरकारें अलग-अलग ढंग से मनाने में जुटी हैं. इसी बीच भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने शनिवार को बड़ा एलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को खास तरीके से मनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ‘नमो युवा रन’ का आयोजन करेगा। इस आयोजन में देशभर के 75 स्थानों पर करीब 10 से 15 हजार युवा एक साथ दौड़ेंगे। कुल मिलाकर 10 लाख युवाओं की भागीदारी होगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश देना है।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल युवाओं को नशे से दूर कर स्वस्थ भारत बनाने में मददगार साबित होगी। भाजपा युवा मोर्चा के अनुसार, यह कार्यक्रम सिर्फ फिटनेस का ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राजनीतिक दलों ने दायर की हैं याचिकाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटनेस पर पीएम मोदी से बड़ा कोई प्रतीक नहीं
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि शायद देश के युवाओं के लिए फिटनेस और स्वास्थ्य का प्रधानमंत्री मोदी से बड़ा कोई प्रतीक नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है और उसी को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम 21 सितंबर को आयोजित होगा। सूर्या ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।


मिलिंद सोमन बने ब्रांड एंबेसडर
तेजस्वी सूर्या ने बताया कि जब इस आयोजन पर चर्चा शुरू हुई तो उन्होंने सबसे पहले अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन को मुख्य अतिथि और एंबेसडर बनाने का सोचा। उन्होंने कहा कि वह हाई स्कूल से ही मिलिंद सोमन की फिटनेस उपलब्धियों को फॉलो करते रहे हैं। उन्होंने सिर्फ दो दिन पहले सोमन से आग्रह किया और उन्होंने तुरंत सहमति जताकर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा की।

ये भी पढ़ें- भाजपा की कार्यशाला के दौरान अंतिम पंक्ति में दिखे पीएम मोदी; जीएसटी सुधारों के लिए किया गया सम्मानित

मिलिंद सोमन ने दी बधाई
लॉन्च इवेंट में मिलिंद सोमन ने कहा कि उन्हें ‘नमो युवा रन’ का हिस्सा बनकर खुशी है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का एक तोहफा बताया। सोमन ने कहा कि 21 सितंबर को होने वाला यह रन एक ऐतिहासिक प्रयास होगा जिसमें 10 लाख भारतीय एक साथ दौड़ेंगे। उन्होंने इस आयोजन को ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान को मजबूत बनाने वाला कदम बताया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed