फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: BJP State President makes derogatory remarks about CM Vijay's mother; Annamalai slams him

'मां से पूछो...': CM विजय के 'पिता कहां हैं?' वाले बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, मचा बवाल

Sat, 15 Aug 2026 08:46 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 15 Aug 2026 08:46 PM IST
सार

तमिलनाडु की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से मुख्यमंत्री जोसेफ एस विजय की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है, जिसे लेकर नैनार नागेंद्रन अपनी ही पार्टी के नेता के निशाने पर आ गए हैं। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: BJP State President makes derogatory remarks about CM Vijay's mother; Annamalai slams him
सीएम विजय और तमिलनाडु में भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु में भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के द्वारा मुख्यमंत्री विजय की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कांफ्रेंस में विरोधियों पर सीएम विजय की ओर से पहले की गई एक टिप्पणी 'आपके पिता कहां हैं?' पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने विजय की मां पर अभद्र टिप्पणी कर दी। अब उनके खिलाफ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई और भाजपा ने खुशबू सुंदर उतर गए हैं। 

विज्ञापन


क्या है विवाद?
दरअसल तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री विजय द्वारा विधानसभा में बार-बार पिताजी कहा हैं? पिताजी कहा हैं? के नारों का जवाब दे रहे थे। नैनार ने कहा, अगर आप विधानसभा में बार-बार यह पूछेंगे कि पिताजी कहा हैं? पिताजी कहा हैं?, तो हमें यह कैसे पता होगा? आपको घर जाना चाहिए और अपनी मां से पूछना चाहिए कि पिताजी कहा हैं? अपने पिता को विधानसभा में ढूंढ़ने का कोई मतलब नहीं है किसी को क्या पता?" अब उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष पर बिफरे अन्नामलाई
भाजपा के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के बयान को आड़े हाथों लेते हुए तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने प्रदेश केमुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मां के लिए अपमानजनक टिप्पणी पर नैनार नागेंद्रन पर निशाना साधा है। अन्नामलाई ने एक्स पर लिखा कि यह बहुत निंदनीय है कि तमिलनाडु की राजनीति में अभद्र भाषा का इस्तेमाल लगातार हो रहा है। डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के बाद अब तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री विजय की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नामलाई ने आगे लिखा कि राजनीति में रहने वाले लोगों को अपने शब्दों और व्यवहार की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। विचारों में मतभेद हो सकते हैं, नीतियों की आलोचना की जा सकती है और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जा सकते हैं। लेकिन किसी के परिवार, खासकर उसकी मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है। इस तरह की घटिया बयानबाजी उस राजनीति की याद दिलाती है, जो 30-40 साल पहले ही खत्म हो जानी चाहिए थी। आज के तमिलनाडु के युवाओं और हमारे बच्चों को इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति नहीं सिखाई जानी चाहिए।


खुशबू सुंदर ने अपनी पार्टी के नेता पर साधा निशाना
भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने एक्स पर लिखा, भाजपा के राज्य अध्यक्ष थिरु नैनार नागेंद्रन द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की माँ के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी घिनौनी है। ऐसी बातें किसी भी मंच पर स्वीकार्य नहीं हैं। मेरे नेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा 'नारी शक्ति' की बात की है और महिलाओं का सम्मान किया है। ऐसी टिप्पणियां बहुत ही घटिया और शर्मनाक हैं। आज यह सुनकर स्तब्ध और निराश हूं। पार्टी से सवाल पूछिए, लोगों के लिए आवाज उठाइए, अगर सरकार काम न कर पाए तो उस पर हमला कीजिए, लेकिन अपनी बात कहने के लिए कभी भी किसी महिला का इस्तेमाल मत कीजिए। महिलाएं राजनीति के खेल में मोहरे नहीं होतीं। हर पार्टी, पार्टी के हर सदस्य और हर पुरुष को किसी महिला का अपमान करने से पहले सोचना चाहिए। याद रखिए, आप इस दुनिया में एक महिला और एक माँ की वजह से ही हैं। एक मां का यह अपमान दुखद और पीड़ादायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed