{"_id":"69bcd177bbbaecbb760d7447","slug":"pm-modi-condemns-attacks-on-energy-talk-to-qatar-oman-france-amid-iran-us-war-west-asia-crisis-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा की; कतर, ओमान, जॉर्डन और फ्रांस के नेताओं से की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा की; कतर, ओमान, जॉर्डन और फ्रांस के नेताओं से की बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया संकट के बीच संवाद की कोशिशें भी चल रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कई देशों के राष्ट्रप्रमुखों से बात कर पश्चिम एशिया युद्ध को बातचीत से सुलझाने की अपील की। साथ ही पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा भी की।
पीएम मोदी ने विभिन्न देशों से नेताओं से की बात
- फोटो : पीएमओ
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर, फ्रांस,जॉर्डन,ओमान और मलयेशिया के नेताओं से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने ईरान युद्ध में ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने की भी निंदा की। पश्चिम एशिया युद्ध में अब ऊर्जा ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतों में इजाफा होने का डर पैदा हो गया है।
पीएम मोदी ने विभिन्न नेताओं से फोन पर बात की
पांचों देशों के नेताओं से की गई अलग-अलग बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की पहल की अपील की। साथ ही वैश्विक ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ हुई बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, कतर के साथ है और क्षेत्र में ऊर्जा के बुनियादी ढांचों पर हमलों की कड़ी निंदा करता है। पीएम मोदी ने कतर के अमीर को कतर में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल और समर्थन के लिए आभार जताया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की। पीएम मोदी ने कतर के शासक को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय को मेरे भाई कहकर संबोधित किया और उन्हें भी ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। जॉर्डन के राजा के साथ भी पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की निंदा की। इसी तरह पीएम मोदी ने फ्रांस, ओमान और मलयेशिया के राष्ट्र प्रमुखों से बात की।
पश्चिम एशिया में ऊर्जा ठिकानों पर हमले बढ़े
पश्चिम एशिया संकट का पूरी दुनिया पर व्यापक असर हो रहा है। खासकर इस्राइल के ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमले से हालात और बिगड़ गए हैं। इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने कुवैत और कतर के गैस और ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों से पूरी दुनिया सहम गई। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ऊर्जा ठिकानों को निशाना न बनाने की बात कही और ये भी कहा कि उन्हें ईरान के गैस क्षेत्र पर हमले की जानकारी नहीं थी। कतर के गैस क्षेत्र पर हमले से पूरी दुनिया में गैस की कीमतें बढ़ सकती हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन