सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Israel Visit Updates Before leaving PM Modi says partnership is strong and strategic know details

PM Modi Israel Visit: इस्राइल रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी, दोनों देशों के बीच मजबूत और रणनीतिक साझेदारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 25 Feb 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को इस्राइल दौरे पर रहेंगे, जहां वे पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वे केनेसट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी बनेंगे और भारतीय प्रवासियों से संवाद करेंगे।

PM Modi Israel Visit Updates Before leaving PM Modi says partnership is strong and strategic know details
पीएम मोदी का इस्राइल दौरा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 से 26 फरवरी तक इस्राइल के दौरे पर रहेंगे। प्रस्थान से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके प्रिय मित्र और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच सहयोग को मिलेगी और मजबूती

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इस्राइल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार और गतिशीलता दिखाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली उनकी वार्ता से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरे के दौरान उन्हें इस्राइल की संसद केनेसट को संबोधित करने का सम्मान मिलेगा, जो दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक संबंधों का प्रतीक होगा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।


पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों से करेंगे मुलाकात

अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी लंबे समय से भारत-इस्राइल मित्रता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनका यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को और सुदृढ़ करेगा तथा रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed