सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hyderabad youtuber komali dies by suicide after break up with another vlogger

प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान; वायरल हुआ था ये आखिरी वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 25 Feb 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर कोमली की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि कोमली ने माणिकोंडा स्थित अपने चाचा के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

hyderabad youtuber komali dies by suicide after break up with another vlogger
ब्रेकअप के बाद 21 साल की यूट्यूबर ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Youtuber Komali Suicide: हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान कोमली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण तनाव में थी। करीब एक साल पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Trending Videos


चाचा के घर पर लगाई फांसी
पुलिस के अनुसार, कोमली ने बुधवार को मणिकोंडा की चित्रापुरी कालोनी में अपने चाचा के घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। यह घटना रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। कोमली के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेकअप के बाद से थी परेशान
कोमली मल्लारेड्डी यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और साथ में पार्ट-टाइम यूट्यूब के लिए वीडियो भी बनाती थी। वह तीन साल से निखिल रेड्डी नाम के एक यूट्यूबर के साथ रिश्ते में थी। निखिल भी विशाखापत्तनम का रहने वाला है। करीब एक साल पहले दोनों में कुछ मतभेदों के कारण ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद से कोमली गहरे तनाव में रहने लगी थी। परिवार वालों ने बताया कि उसने छह महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। परिवारजनों का दावा है कि दो दिन पहले निखिल ने उसे फोन किया था, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। इसके बाद जब घर में कोई नहीं था, तो कोमली ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

आखिरी वीडियो हुआ था वायरल
कोमली सोशल मीडिया पर लाइफस्टाइल और डेली व्लॉग से जुड़े वीडियो बनाकर अपनी पहचान बनाई थी। हाल ही में उसका एक वीडियो काफी पसंद किया गया था, जिसमें वह तिरुमाला की पदयात्रा पर गई थी। उसने अपनी एक मन्नत पूरी करने के लिए पहाड़ी पर पैदल चढ़ाई की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर उसका आखिरी पोस्ट था। कोमली के परिवार की शिकायत पर रायदुर्गम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए परिवार के सदस्यों, निखिल और दूसरे दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: 'मैं पढ़ना चाहती थी, पर सबने मना कर दिया, पापा मुझे माफ कर देना' लिखकर 8वीं की छात्रा ने जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed