सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi reached supporters by breaking security cover at Delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा तोड़कर समर्थकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने खिंचवाई तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 23 Feb 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
PM Modi reached supporters by breaking security cover at Delhi airport
PM Modi
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया से लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल्ली एयरपोर्ट पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पीएम भी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट के बाहर जुटे सैकड़ों समर्थकों से मिलने पहुंच गए। अपने बीच प्रधानमंत्री को पाकर वहां मौजूद लोगों का जोश दोगुना हो गया। 

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



दक्षिण कोरिया के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोदी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। दक्षिण कोरिया में प्रधानमंत्री को सियोल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एयरपोर्ट के बाहर जुट्र गए थे। 

एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर पीएम सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने मोबाइल में पीएम के साथ तस्वीरें भी खींचीं। हालांकि, इससे सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed