फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi remembers quit india movement heroes their courage inspiration om Birla jp nadda and others

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने नायकों को किया याद, कहा- उनका साहस प्रेरणा बना रहेगा

Sun, 09 Aug 2026 10:58 AM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायकों और अमर सेनानियों को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में शामिल लोगों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद किया। जानें पीएम मोदी ने क्या कहा और नेताओं ने अगस्त क्रांति को लेकर क्या कहा-

विज्ञापन
pm modi remembers quit india movement heroes their courage inspiration om Birla jp nadda and others
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वालों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने राष्ट्रनायकों को कैसे याद किया?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया, ऐतिहासिक 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग लेने वाले सभी लोगों को याद करते हैं। उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर 'भारत छोड़ो' के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्त होने के हमारे लोगों के अटूट संकल्प को दर्शाया।
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने क्या कहा?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पोस्ट किया, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर उन सभी राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी का 'करो या मरो' का आह्वान उस दौर में करोड़ों भारतीयों के लिए साहस और संकल्प की आवाज बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, इस आंदोलन में असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए नहीं था, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए था, जिसकी नींव सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों पर हो। स्वतंत्रता के अमृतकाल में उन महान सेनानियों का स्मरण हमें यह प्रेरणा देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को निरंतर मजबूत करते रहें। 

स्वाधीनता संग्राम का निर्णायक अध्याय बना भारत छोड़ो आंदोलन: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आज ही के दिन अगस्त 1942 में प्रारंभ हुआ 'भारत छोड़ो आंदोलन' देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक निर्णायक अध्याय बना। इस 'अगस्त क्रांति' ने देशभर में नई चेतना का संचार किया और असंख्य भारतीयों को स्वाधीनता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी।


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दूध महंगा: 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम; जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

उन्होंने आगे लिखा, 'अगस्त क्रांति' का इतिहास असंख्य गुमनाम योद्धाओं के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की अमर गाथाओं से समृद्ध है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करती रहेंगी। 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि व सादर नमन, जिनके त्याग, साहस और संघर्ष से स्वतंत्र भारत की नींव सुदृढ़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed