फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amir of Qatar in India: भारत आए कतर के अमीर अल थानी, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर की अगवानी, दिखी गर्मजोशी

Mon, 17 Feb 2025 08:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 17 Feb 2025 08:19 PM IST
सार

Amir of Qatar in India: कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। वहीं उनके स्वागत के लिए पीएम मोदी खुद आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे और उनके गले लगकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है। कतर के अमीर अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं।

विज्ञापन
PM Modi went to IGI Airport to receive the Amir of the State of Qatar, Sheikh Tamim Bin Hamad AL Thani
पीएम मोदी एयरपोर्ट पर किया कतर के अमीर का स्वागत - फोटो : X / @MEAIndia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचकर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की अगवानी की है। इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर से गले लगकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं।


हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार- पीएम मोदी
वहीं कतर के अमीर के भारत दौरे को लेकर पीएम मोदी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा- अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

PM Modi went to IGI Airport to receive the Amir of the State of Qatar, Sheikh Tamim Bin Hamad AL Thani
भारत के दौरे पर पहुंचे कतर के अमीर अल थानी - फोटो : X / @MEAIndia
अपनी यात्रा के दौरान शेख तमीम बिन हमद अल थानी विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। 18 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में शेख तमीम बिन हमद अल थानी का औपचारिक स्वागत किया जाएगा और प्रधानमंत्री के साथ कई पहलुओं पर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। भारत और कतर के रिश्तों को बढ़ाने के मकसद से विदेश मंत्री एस. जयशंकर एक साल में चार बार कतर की यात्रा कर चुके हैं।
 
PM Modi went to IGI Airport to receive the Amir of the State of Qatar, Sheikh Tamim Bin Hamad AL Thani
पीएम मोदी के साथ कतर के अमीर और विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : PTI
कतर भारत का सबसे बड़ा एलएनजी आपूर्तिकता है। वित्त वर्ष 2022-23 में कतर के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 18.77 अरब डॉलर था। दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। कतर में लगभग 8 लाख भारतीय नागरिक हैं, जो मेडिकल, इंजीनियरिंग, शिक्षा, फाइनेंस और लेबर जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi went to IGI Airport to receive the Amir of the State of Qatar, Sheikh Tamim Bin Hamad AL Thani
भारत पहुंचे कतर के अमीर अल थानी - फोटो : PTI
विदेश मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार की सुबह अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें दोनों नेता आपसी संबंधों को मजबूत करने वाले कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। अमीर के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मंगलवार दोपहर दोनों देशों के बीत सहमति पत्रों का आदान प्रदान किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर अमीर भारत आए हैं। उनकी भारत की यह दूसरी राजकीय यात्रा है। इससे पहले वह मार्च 2015 में भारत आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed