पीएम मोदी ने प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं, कहा- पूरे विश्व को प्रकाशयुक्त करते हैं श्री गुरु ग्रंथ साहिब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ‘प्रकाश पर्व’ पर बुधवार को लोगों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कई ट्वीट कर कहा कि यह पवित्र ग्रंथ अपनी शिक्षा से पूरी दुनिया को प्रकाशयुक्त करता है। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर सिख समुदाय ने विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है और उनकी दिलेरी और उदारता उल्लेखनीय रही है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब अपनी शिक्षा से पूरे विश्व को प्रकाशयुक्त करता है। इससे प्रेरणा लेकर सिखों ने विश्व स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी सेवा की है। उनकी दिलेरी और उदारता उल्लेखनीय रही है। गुरु ग्रंथ साहिब हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करते रहे।’
The Sri Guru Granth Sahib Ji illuminates the entire world with its pure teachings.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2020
Inspired by it, Sikhs globally have done pioneering service in several spheres. Their courage and kindness are remarkable.
May the Sri Guru Granth Sahib Ji keep guiding humanity forever. pic.twitter.com/UFcgXPjXRz
प्रकाशोत्सव के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सेवा, करुणा के अतिरिक्त सौहार्द सिखाते हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘यह न्यायपूर्ण और समान समाज का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह हमें अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं।’
The Sri Guru Granth Sahib Ji teaches us service, compassion and furthers harmony. It lays out the path towards a just and equal society. It also teaches us never to bow to injustice. Best wishes on the first Parkash Purab of the Sri Guru Granth Sahib Ji. 🙏🏼 pic.twitter.com/t9t1eOxIH4
— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2020