फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi cautions Indians against attempt to create division as row over BBC Series on Gujarat Riots

'देश को तोड़ने के बहाने...': BBC डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच PM मोदी ने देशवासियों को किया सचेत, दी ये सलाह

Sun, 29 Jan 2023 11:09 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 29 Jan 2023 11:09 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘एकता’ का मंत्र ही भारत को महान बनाने का एकमात्र तरीका है। आजाद भारत में पल-पल देश के लिए जीने का रास्ता ही हमें दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi cautions Indians against attempt to create division as row over BBC Series on Gujarat Riots
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर देशभर में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सचेत रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है। इससे सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


करियप्पा परेड ग्राउंड में शनिवार को एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘एकता’ का मंत्र ही भारत को महान बनाने का एकमात्र तरीका है। उन्होंने कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह आप हैं, भारत के युवा हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने कहा, ‘‘आजाद भारत में पल-पल देश के लिए जीने का रास्ता ही हमें दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। देश को तोड़ने के कई बहाने ढूंढे़ जाते हैं। भांति-भांति की बातें निकालकर मां भारती की संतानों के बीच में, दूध में दरार करने की कोशिशें हो रही हैं। लाख कोशिशें हो जाएं, मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एकता का मंत्र बहुत बड़ी औषधि है, बहुत बड़ा सामर्थ्य है। भारत के भविष्य के लिए एकता का मंत्र ये संकल्प भी है, भारत का सामर्थ्य भी है और भारत को भव्यता प्राप्त करने के लिए यही एक मार्ग है। उस मार्ग को हमें जीना है, उस मार्ग पर आने वाली रुकावटों के सामने हमें जूझना है।’’

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर उठे विवाद के बीच आया बयान

प्रधानमंत्री का यह बयान गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी को लेकर हो रहे विवाद के बीच आया है। इसे केंद्र सरकार ने देश में प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि, कई शिक्षण संस्थानों में छात्र संगठनों ने डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर हंगामा किया है, जिस पर विवाद की स्थिति भी पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed