फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police Complaint Seeks FIR Against Kunal Kamra, Prakash Raj Over Jantar Mantar Event

Delhi: जंतर-मंतर कार्यक्रम को लेकर पुलिस में शिकायत, कुणाल कामरा और प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Sun, 19 Jul 2026 03:57 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 19 Jul 2026 03:57 PM IST
सार

अभिनेता प्रकाश राज और कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। मामले में शिकायतकर्ताओं ने दोनों लोगों पर युवाओं को व्यवस्था के खिलाफ भड़काने और विवादित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरा मामला...

विज्ञापन
Police Complaint Seeks FIR Against Kunal Kamra, Prakash Raj Over Jantar Mantar Event
हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मुद्दे पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और भड़काऊ भाषण दिए जाने का आरोप लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं और हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधियों ने संसद मार्ग थाना में शिकायत दी है। प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने और जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मानसून सत्र: चढ़ावा चोरी से वांगचुक के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, अमित शाह पेश करेंगे कौन सा विधेयक?
विज्ञापन


शिकायत में क्या कहा गया?
शिकायत में कहा गया है कि आंदोलन के मंच से कुछ ऐसे वक्तव्य और प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हास्य कलाकार कुणाल कामरा ने भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। साथ ही एक महिला द्वारा गाए गए गीत को भी धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश राज पर क्या लगे आरोप?
प्रतिनिधिमंडल ने अभिनेता प्रकाश राज पर भी मंच से कथित रूप से युवाओं को व्यवस्था के खिलाफ भड़काने और विवादित टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े होने का आरोप झेल चुके एक व्यक्ति की मौजूदगी की भी जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha: पिछले दो साल में राज्यसभा सांसदों पर 262 करोड़ रुपये से अधिक किया गया खर्च, RTI में हुआ खुलासा

किसने की शिकायत?
शिकायत देने वालों में अधिवक्ता मकरंद डी. अडकर, अमिता सचदेवा, मयंक द्विवेदी, अतुल शर्मा, पार्थ यादव, यादवेंद्र सक्सेना, केशरी सत्या तथा हिंदू जनजागृति समिति के प्रतिनिधि कार्तिक सालुंखे और श्रीराम लुकतुके शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से उच्चतम न्यायालय के घृणा फैलाने वाले भाषणों से जुड़े फैसले का हवाला देते हुए स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने तथा पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने की अपील की है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस आयुक्त से आंदोलन के वित्तपोषण और अन्य पहलुओं की भी जांच कराने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed