फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president droupadi murmur Europe visit Balkan countries gateway Indian trade

राष्ट्रपति मुर्मू की यूरोप यात्रा: खुलेगी कारोबार की नई राह, बाजार में प्रवेश का नया गेटवे बनेंगे बाल्कन देश

Sat, 18 Jul 2026 04:32 AM IST
राकेश कुमार आशुतोष भाटिया, नई दिल्ली।
आशुतोष भाटिया, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 18 Jul 2026 04:32 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगामी मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की ऐतिहासिक यात्रा भारत के लिए यूरोपीय बाजारों के बंद दरवाजे खोलने जा रही है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रोमानिया का 'कॉन्स्टैंटा बंदरगाह' भारतीय सामानों को बेहद कम समय में यूरोप के मुख्य बाजारों तक पहुंचाएगा, वहीं उत्तरी मैसेडोनिया के जरिए भारतीय कंपनियों को पूरे यूरोपीय संघ में टैक्स-फ्री एंट्री का सुनहरा मौका मिलेगा। 
 

विज्ञापन
president droupadi murmur Europe visit Balkan countries gateway Indian trade
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की यात्रा भारत के लिए यूरोपीय बाजार तक अपनी आर्थिक और रणनीतिक पहुंच मजबूत करने का जरिया बनने जा रही है। राष्ट्रपति की इन तीन देशों की यात्रा व्यापारिक कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने शुक्रवार को कहा कि रोमानिया यूरोप का एक प्रमुख परिवहन केंद्र है, जो पश्चिमी यूरोप को एशिया और मध्य-पूर्व से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ट्रांजिट मार्गों पर स्थित है। उन्होंने कहा कि काला सागर तट पर स्थित रोमानिया का कॉन्स्टैंटा बंदरगाह यूरोपीय बाजार को मध्य एशिया और सुदूर पूर्व से जोड़ने वाला अहम प्रवेश द्वार है। भारतीय माल इस बंदरगाह के जरिये बेहद कम समय में यूरोप के मुख्य बाजारों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


उत्तरी मैसिडोनिया जैसे देशों को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में शुल्क मुक्त निर्यात की सुविधा है। ऐसे में यदि भारतीय कंपनियां वहां निवेश करती हैं तो उन्हें बिना किसी अतिरिक्त टैक्स बाधा के सीधे पूरे यूरोपीय संघ के विशाल बाजार तक पहुंच मिल जाएगी। मोल्दोवा भारतीय छात्रों के लिए मेडिकल की पढ़ाई का पसंदीदा केंद्र बनकर भी उभरा है। वहां पढ़ रहे हजारों भारतीय छात्र दोनों देशों के बीच सामाजिक संबंधों को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed