राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने दी रक्षाबंधन की बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, 'भाइयों-बहनों के बीच अनूठे लगाव के उत्सव रक्षाबंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।' उन्होंने कहा, ‘मेरी कामना है कि इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले।’
भाइयों-बहनों के बीच अनूठे लगाव के उत्सव - रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
विज्ञापनविज्ञापन
मेरी कामना है कि इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले — राष्ट्रपति कोविन्द— President of India (@rashtrapatibhvn) August 15, 2019
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘स्वाधीनता दिवस तथा रक्षाबंधन के इस पावन सुयोग पर देशवासियों को बधाई देता हूं। आइए, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रनिष्ठा, परस्पर सद्भाव और सौहार्द के रक्षासूत्रों के जरिये हमारे देश की एकता, अखंडता की रक्षा और समावेशी विकास का संकल्प लें। इस संकल्प की सिद्धि के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा 'रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।' साथ ही साथ उन्होंने लाल किले की प्राचीर से भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।
रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2019
Greetings on the auspicious occasion of Raksha Bandhan.
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘रक्षाबंधन’ का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की मंगल कामनाएं।’
‘रक्षाबंधन’ का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 15, 2019
समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की मंगलकामनाएँ। pic.twitter.com/pJ3xr5xCEL
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सभी बहनों की सुरक्षा और तरक़्क़ी की कामना करता हूँ।’