फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मन की बात: पीएम ने किया जनता कर्फ्यू का जिक्र, कहा- दवाई भी, कड़ाई भी मंत्र को जीना जरूरी

Sun, 28 Mar 2021 11:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Mar 2021 11:56 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को संबोधित किया। 'मन की बात' का यह 75वां संस्करण था। होली, कोरोना के बढ़ते मामलों और चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' में देशवासियों को कई मंत्र दिए और वैक्सीन लगाने की अपील की। मन की बात से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

विज्ञापन
prime minister narendra modi mann ki baat live updates here you know what prime minister has said
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

11:47 AM, 28-Mar-2021

कृषि जगत में आधुनिकता समय की मांग है - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कृषि जगत में आधुनिकता समय की मांग है। कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए परंपरागत कृषि के साथ ही नए विकल्पों को अपनाना भी बेहद जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि श्वेत क्रांति के दौरान इसे अनुभव किया गया है। उन्होंने कहा कि अब बी फॉर्मिंग भी ऐसा विकल्प बनता जा रहा है। बड़ी संख्या में किसान इससे जुड़ रहे हैं। दार्जिलिंग में लोगों ने हनी फॉर्मिंग का काम शुरू किया है। 
11:43 AM, 28-Mar-2021

मन की बात में पीएम मोदी का देशवासियों को मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में लोगों को एक मंत्र दिया और कहा कि हमें नया तो पाना है और वही तो जीवन होता है लेकिन साथ-साथ पुरातन गंवाना भी नहीं है। हमें बहुत परिश्रम के साथ अपने आस-पास मौजूद अथाह सांस्कृतिक धरोहर का संवर्धन करना है, नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
11:39 AM, 28-Mar-2021

गोरैया को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले विश्व गोरैया दिवस मनाया गया था। उन्होंने कहा कि गोरैया को कहीं चकली बोलते हैं, कहीं चिमनी बोलते हैं, कहीं घान चिरिका कहा जाता है। आज इसे बचाने के लिए हमें प्रयास करने पड़ रहे हैं। अपनी मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस के एक साथी इंद्रपाल सिंह बत्रा का जिक्र किया और कहा कि गोरैया को बचाने के लिए बत्रा जी ने अपने घर को ही गोरैया का आशियाना बना दिया है।
11:35 AM, 28-Mar-2021

मन की बात में गुजरात के एक लाइट हाउस का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में जिन्झुवाड़ा नाम की जगह पर एक लाइट हाउस है, वहां से अब समुंद्र तट सौ किलोमीटर से भी अधिक दूर है। पीएम मोदी ने कहा कि आपको इस गांव में ऐसे पत्थर भी मिल जाएंगे, जो यह बताते हैं कि, यहां, कभी, एक व्यस्त बंदरगाह रहा होगा। इसका मतलब ये है कि पहले कोस्ट लाइन जिन्झुवाड़ा तक थी।
11:31 AM, 28-Mar-2021

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 71 लाइट हाउस की पहचान की गई - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में पर्यटन को बढ़ावा देने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत में भी 71 लाइट हाउस की पहचान की गई है। इन सभी लाइट हाउस में उनकी क्षमताओं के मुताबिक संग्रहालय, एंफीथिएटर, ओपन एयर थिएटर, कैफे, बच्चों के लिए पार्क, ईको फ्रेंडली कॉटेज और लैंडस्कैपिंग तैयार किए जाएंगे।
11:25 AM, 28-Mar-2021

नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर मिताली राज को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज को नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिताली जी, हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज शिक्षा से लेकर आंत्रेप्रोन्योरशिप तक, सैनिक बलों से लेकर विज्ञान और तकनीकी तक, हर जगह देश की बेटियां अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 28-Mar-2021

‘दवाई भी - कड़ाई भी’ मंत्र को याद रखना जरूरी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि जनता को इस बात का अंदाजा नहीं कि हमारे कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान, आदर, थाली बजाना, ताली बजाना, दिया जलाना उनके दिल को कितना छू गया। पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक मंत्री हमेशा याद रखने की हिदायत दी और कहा कि इन सबके बीच, कोरोना से लड़ाई का मंत्र भी जरुर याद रखिए - ‘दवाई भी - कड़ाई भी’। 
11:14 AM, 28-Mar-2021

जनता कर्फ्यू के दिन दिखाए गए अनुशासन पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल मार्च का ही महीना था, जब देश ने पहली बार जनता कर्फ्यू शब्द सुना था। पीएम मोदी ने कहा कि इस महान देश की महान प्रजा की महाशक्ति के अनुभव ने जनता कर्फ्यू पूरे विश्व के लिए एक अचरज बन गया था। अनुशासन का ये अभूतपूर्व उदाहरण था, आने वाली पीढ़ियां इस एक बात को लेकर के जरूर गर्व करेगी।
11:12 AM, 28-Mar-2021

‘अमृत महोत्सव’ आजादी के 100 साल कर प्रेरणा देगा - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि किसी स्वाधीनता सेनानी की संघर्ष गाथा हो, किसी स्थान का इतिहास हो, देश की कोई सांस्कृतिक कहानी हो, ‘अमृत महोत्सव’ के दौरान आप उसे देश के सामने ला सकते हैं, देशवासियों को उससे जोड़ने का माध्यम बन सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि  ‘अमृत महोत्सव’ ऐसे ही प्रेरणादायी अमृत बिंदुओं से भर जाएगा और फिर ऐसी अमृत धारा बहेगी जो हमें भारत की आजादी के सौ वर्ष तक प्रेरणा देगी। देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी, कुछ-न-कुछ करने का जज्बा पैदा करेगी।
11:07 AM, 28-Mar-2021

श्रोताओं का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के दौरान कहा कि मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी बारीक नजर से ‘मन की बात’ को फॉलो किया है और आप जुड़े रहे हैं। ये मेरे लिए बहुत ही गर्व का विषय है, आनंद का विषय है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज, इस 75वें एपिसोड के समय सबसे पहले ‘मन की बात’ को सफल, समृद्ध और इससे जुड़े रहने के लिए हर श्रोता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed