फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP National President Nitin Nabin appointed new state in-charges and co-in-charges for UP, PunjabGujarat

BJP: भाजपा ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पूनिया को पंजाब की तो UP की इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 18 Aug 2026 11:07 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 18 Aug 2026 11:07 AM IST
सार

BJP: भाजपा ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में संगठन की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पार्टी ने विनोद तावड़े, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, सतीश पूनिया और तरुण चुघ को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। रिपोर्ट में जानिए किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
BJP National President Nitin Nabin appointed new state in-charges and co-in-charges for UP, PunjabGujarat
भाजपा ने तीन राज्यों ने नियुक्त किए प्रभारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: भाजपा के राष्ट्रीय महाचिव और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

गुजरात: राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब इन तीनों राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए पार्टी अब अपनी चुनावी तैयारियां और अभियान तेज कर सकती है।


इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान किया था। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हुईं। नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

किन 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया?
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस सूची में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है, जिससे संगठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें: TISS के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट नहीं होंगे सीजेआई; किस शख्सियत को मिला न्योता, कब होगा कार्यक्रम?

स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed