फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi writes a poem on new year 2021 for the nation and tweet it

नए साल की शुरुआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखी कविता, 'अभी तो सूरज उगा है'

Fri, 01 Jan 2021 11:45 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 01 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi writes a poem on new year 2021 for the nation and tweet it
आईआईएसएफ के कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

आखिरकार साल 2020 अब अलविदा ले चुका है और एक नई सुबह के साथ 2021 का आगाज हो चुका है। लोगों में इस नए साल को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि पिछला साल काफी दुखदायी और दर्दनाक गुजरा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों के नाम एक कविता लिखी है और ट्विटर पर उसे शेयर किया है। 

विज्ञापन



प्रधानमंत्री मोदी ने इस कविता का शीर्षक 'अभी तो सूरज उगा है' दिया है और लोगों को एक नई आशा की किरण जगाई है कि कई मुश्किलों से गुजरने के बाद नई रोशनी सभी के जीवन में आती है। हालांकि अभी भी दुनिया के लोग कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन फिर भी नए साल को लेकर लोगों में कई उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री मोदी की इस कविता को @mygovindia के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कविता की पंक्तियों को लिखने के साथ-साथ कविता को अपनी आवाज भी दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम ट्वीट कर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि आपको नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष हमारे लिए अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने आगे लिखा कि आशा और कल्याण की भावना प्रबल हो। 

 

बता दें कि कल रात 12 बजे से लोग 2021 का स्वागत कर रहे हैं। ये जश्न अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा और आशा है कि ये नया साल पिछले साल की तुलना में सकारात्मक और अच्छा अनुभव लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed