सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prince Philips funeral: not only prinec Harry, other members of the royal family too will not wear military uniform, the Queens decision

प्रिंस फिलिप की अंत्येष्टि: हैरी अकेले ही नहीं शाही परिवार को कोई सदस्य नहीं पहनेगा सैन्य वर्दी, महारानी का फैसला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

  • हैरी ने त्याग दिए हैं खिताब, इसलिए उठा सवाल
  • शनिवार को विंडसर कैसल में होगी अंत्येष्टि

Prince Philips funeral: not only prinec Harry, other members of the royal family too will not wear military uniform, the Queens decision
prince philip
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एजिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के वक्त शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य सैन्य वर्दी नहीं पहनेंगे। इसके साथ ही वह संभावित स्थिति टल गई है, जिसमें यह सवाल उभरा था कि शाही परिवार के किस सदस्य को यह वर्दी पहनने की इजाजत नहीं होगी? 

Trending Videos


दरसअल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस फैसले का अर्थ है कि प्रिंस हैरी अपने दादा के अंतिम संस्कार में शरीक होने वाले शाही परिवार के एकमात्र ऐसे सदस्य नहीं होंगे, जो सैन्य वर्दी में नहीं होंगे। अब सभी सदस्य सैन्य वर्दी में शरीक नहीं होंगे। प्रिंस फिलिप का नौ अप्रैल को 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटने के शाही परिवार के सदस्य अक्सर ब्रिटिश सेना, नौसेना और वायुसेना में अपनी मानद भूमिकाओं के आधार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सैन्य वर्दी पहनते हैं। हैरी ने अपना मानद सैन्य खिताब उस समय खो दिए थे, जब पिछले साल उन्होंने अपना शाही खिताब छोड़ने का फैसला किया था। 

अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं हैरी
ब्रिटेन के प्रेस एसोसिएशन ने खबर दी है कि प्रोटोकॉल के अनुसार सेना में काम कर चुके हैरी शाही कार्यक्रमों में पदक के साथ सूट पहन सकते हैं। हैरी अफगानिस्तान में सैन्य ड्यूटी कर चुके हैं। प्रिंस हैरी रविवार की रात लॉस एंजिलिस से लंदन पहुंचे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि उनकी पत्नी मेघन गर्भवती हैं, इसलिये डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी है। वह अमेरिका में ही हैं।

अंत्येष्टि में सिर्फ 30 लोग शामिल होंगे
प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार 17 अप्रैल शनिवार को विंडसर कैसल में होने वाला है। कोरोना वायरस प्रतिबंध के कारण इस कार्यक्रम में 30 लोग भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed