सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyanka to visit Assam amid Bhupen Bora's announcement of joining BJP, to hold meeting with Congress leaders

Assam: भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी का असम दौरा, कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में बनाएंगी रणनीति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka to visit Assam amid Bhupen Bora's announcement of joining BJP, to hold meeting with Congress leaders
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा  - फोटो : Video grab (Sansad TV)
विज्ञापन

कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर पहुंचेंगी और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। 

Trending Videos


जाएंगीं कामाख्या मंदिर
कांग्रेस नेता के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद नीलाचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना दौरा शुरू करेंगी। मंदिर जाने के बाद वह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के मुख्यालय राजीव भवन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के नेता, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी। मीटिंग्स गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होंगी और आधी रात तक चलने की उम्मीद है। नेता ने कहा, "बैठक का फोकस संगठनात्मक पुनर्गठन, बूथ-स्तरीय समितियों को मजबूत करना और 2026 के असम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने पर होगा। 

 कैडर में जोश भरने की कोशिश
असम कांग्रेस में अंतर्कलह की चुनौतियों के बीच कांग्रेस महासचिव के राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालातों का जायजा लेने की भी उम्मीद है। नेता ने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा अलग-अलग जिलों के नेताओं से बातचीत कर सकती हैं और जमीनी स्तर के मुद्दों पर फीडबैक ले सकती हैं। असम में विपक्षी पार्टियों में बढ़ते राजनीतिक मंथन और वरिष्ठ नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की खबरों के बीच यह दौरा अहम होगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्य के नेताओं के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा की बातचीत का मकसद मनोबल बढ़ाना और संगठन के अंदर एकता का संदेश देना है।

हाल के महीनों में प्रियंका गांधी वाड्रा का यह पहला असम दौरा होगा। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि उनकी मौजूदगी कैडर में जोश भरने और रणनीतिक दिशा देने में मदद करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर बाद में शेयर की जाएगी।


(इनपुट: आईएएनएस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed