फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Puducherry Police Honoured with President’s Police Colour Home Minister Amit Shah Attends Ceremony

‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ से सम्मानित हुई पुडुचेरी पुलिस: समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री; क्या है इसकी खासियत?

Sun, 09 Aug 2026 09:21 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 09 Aug 2026 09:21 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पुडुचेरी के गोरिमेडु स्थित पुलिस ग्राउंड में पुडुचेरी पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ सौंपा। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहें।  

विज्ञापन
Puducherry Police Honoured with President’s Police Colour Home Minister Amit Shah Attends Ceremony
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी पहुंचे, जहां वे पुडुचेरी पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ सौंपने के समारोह में शामिल हुए। इस दौरान परेड ग्राउंड में उन्हें सलामी दी गई। जिसके बाद उनसे इजाजत लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ मिलने पर अमित शाह ने क्या कहा?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि आज पुडुचेरी को मिले ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ के इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हमारा पुडुचेरी दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’?
‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ भारत में किसी पुलिस बल को दिया जाने वाला एक बेहद प्रतिष्ठित सम्मान है। यह सम्मान उस पुलिस संगठन की उत्कृष्ट सेवा, वीरता, अनुशासन और देश-समाज के प्रति समर्पण के सम्मान में प्रदान किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ किसी पुलिस बल की गौरवशाली सेवा और उपलब्धियों की आधिकारिक पहचान है। इसे राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किए जाने के कारण इसका विशेष महत्व है।

इसमें क्या मिलता है?
इस सम्मान के तहत संबंधित पुलिस बल को ‘कलर’ यानी एक विशेष ध्वज/ध्वजचिह्न प्रदान किया जाता है। यह उस पुलिस संगठन के लिए गौरव का प्रतीक होता है और महत्वपूर्ण औपचारिक अवसरों पर इसे प्रदर्शित किया जाता है।

क्यों महत्वपूर्ण है?
किसी पुलिस बल को यह सम्मान मिलने का अर्थ है कि उसकी सेवा, पेशेवर दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। पुलिस बल के लिए यह सर्वोच्च संस्थागत सम्मानों में से एक माना जाता है।

पुडुचेरी पहुंचने पर अमित शाह का किसने किया स्वागत?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर पुडुचेरी के लोक निवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन और अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। शनिवार देर रात लोक निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री रंगासामी, उपराज्यपाल कैलाशनाथन और पुडुचेरी सरकार के अन्य सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


ये भी पढ़ें: Jharkhand Protests: जंतर मंतर से कितना अलग है झारखंड का प्रदर्शन; पूर्व DGP ने लाठीचार्ज को क्यों बताया सही?

पुडुचेरी से पहले तिरुवन्नामलाई क्यों पहुंचे थे अमित शाह?
इससे पहले शनिवार शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने लिखा, 'मैंने तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अरुलमिगु अरुणाचलेश्वर मंदिर में पूजा की। मैंने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि वे हमारे देश के हर नागरिक को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद दें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed